राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को ओणम की बधाई दी

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ओणम के शुभ अवसर पर देशवासियों को बधाई दी । राष्ट्रपति ने एक्स (पूर्व ट्विटर) संदेश में कहा, “ओणम पर सभी नागरिकों और केरल के भाइयों और बहनों को

ओणम की बधाई
Advertisement

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ओणम के शुभ अवसर पर देशवासियों को बधाई दी ।

राष्ट्रपति ने एक्स (पूर्व ट्विटर) संदेश में कहा, “ओणम पर सभी नागरिकों और केरल के भाइयों और बहनों को शुभकामनाएं! इस शुभ अवसर पर हम अनगिनत उपहारों के लिए प्रकृति मां के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं। मेरी कामना है कि फसल का यह त्योहार सभी के बीच समृद्धि और सद्भाव की भावना लेकर आए।”

इसे भी पढ़ें : – फिल्म ‘गदर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी

उपराष्ट्रपति ने एक्स संदेश में कहा, “ओणम के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं! समुदायों को परंपराओं की डोर में बांधने वाला ओणम करुणा और बलिदान के शाश्वत मूल्यों की एक मार्मिक याद दिलाता है। यह हमारे कृषक समुदाय के अथक प्रयासों का सम्मान करने और प्रकृति की उदारता के लिए उसके प्रति आभार व्यक्त करने का भी अवसर है। ओणम की भावना सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लाए।।”

प्रधानमंत्री ने एक्स संदेश में कहा, “सभी को ओणम की बधाई! आपके जीवन में अच्छे स्वास्थ्य, अद्वितीय आनंद और अपार समृद्धि की वर्षा हो। पिछले कई वर्षों में, ओणम एक वैश्विक त्योहार बन गया है और यह केरल की जीवंत संस्कृति को खूबसूरती से प्रदर्शित करता है।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *