Author: दिनेश ओरांव

रांची : केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कॉन्टेस्ट 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। भारत सरकार द्वारा जारी इस अवार्ड कॉन्टेस्ट में फिर से एक बार झारखंड की राजधानी रांची ने अपना परचम लहराया है। पूर्वी क्षेत्र के 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में रांची को नंबर वन अवार्ड से नवाजा गया है। बहुत जल्द राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले एक बड़े कार्यक्रम में अवार्ड वितरण किया जायेगा जिसमें रांची स्मार्ट सिटी को भी सम्मानित किया जायेगा। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली…

Read More

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हाइड्रोजन इंजन निर्माण परियोजना के लिए टाटा मोटर्स एवं टाटा कमिंस के संयुक्त उपक्रम तथा झारखंड सरकार के बीच एमओयू होना निश्चित रूप से झारखंड के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है। ईश्वर ने इस राज्य को विभिन्न प्रकार की खनिज संपदाओं से आच्छादित किया है। यही कारण है कि झारखंड में कई छोटे-बड़े उद्योगों के साथ बड़े-बड़े तकनीकी उद्योग भी स्थापित हुए हैं। हाइड्रोजन इंजन निर्माण परियोजना निश्चित रूप से राज्य के विकास को गति देगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय के सभागार में टीसीपीएल ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशन…

Read More

रांची। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा के केशव सभागार में शुक्रवार को चन्द्रयान-3 के मिशन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पुरातन छात्र भैया निलेश कुमार झा के माता-पिता को सम्मानित किया। बताया जाता है कि निलेश ने सालिड प्रोपलेंट फ्यूल तैयार करने वाली इसरो की टीम में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इनकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निलेश के पिता अनिल झा एवं माता संयुक्ता झा थे। विद्यालय के मंत्री अखिलेश्वर नाथ मिश्र ने अनिल झा को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संयुक्ता झा को विद्यालय की प्राचार्य…

Read More

नई दिल्ली : एथेंस की एक दिवसीय यात्रा पर गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ग्रीस के राष्ट्रपति कतेरीना सकेलारोपोलू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बारे में बात की। मोदी की ग्रीस यात्रा 40 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा : एथेंस में राष्ट्रपति कतेरीना सकेलारोपोलू से मिलकर खुशी हुई। हमने कई मुद्दों पर चर्चा की जो भारत-ग्रीस दोस्ती को मजबूत करेंगे। हमने सतत विकास को बढ़ावा देने के तरीकों पर भी चर्चा की। उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता पर भारत को बधाई दी। मोदी…

Read More

एक अरब भारतीयों को इंतजार खत्म हो गया और वह पल आ गया जिसका इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे थे। दरअसल, इसरो ने लैंडर विक्रम से प्रज्ञान रोवर के चांद की सतह पर उतरने का वीडियो जारी किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि रोवर रैंप के सहारे चांद पर गया। लैंडर और रोवर बिल्कुल ठीक हालत में हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी (इसरो) ने कहा कि इसने चंद्रमा लैंडर के रैंप पर से धीरे-धीरे लुढ़कने के बाद चांद पर मूनवॉक भी किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा चंद्रयान -3 विक्रम लैंडर से बाहर निकलने और चंद्र…

Read More

Ranchi: ECL के बंकोला क्षेत्र में गुरुवार को इंटर एरिया बॉडी बिल्डिंग, पावर लिफ्टिंग और वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ईसीएल की निदेशक (कार्मिक) आहुती स्वार्इं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। टूर्नामेंट में कुल 14 प्रतिभागियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन ईसीएल बंकोला क्षेत्र के महाप्रबंधक एसके साहू ने किया। इस अवसर पर कल्याण और सीएसआर विभाग के प्रमुख मंजूर आलम भी उपस्थित थे। इसे भी पढ़ें : – एनटीपीसी ने विस्थापित परिवारों के बीच घरेलू सामान का किया गया वितरण बंकोला क्षेत्र ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 13 अंक…

Read More

नगांव। नगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हॉस्टल से एक जूनियर लेडी डॉक्टर का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने आज मीडिया को बताया कि यह शव मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के कमरे में लटका हुआ बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार हॉस्टल में रहने वाली अन्य जूनियर डॉक्टरों ने मृतक डॉक्टर को लटकते हुए देखकर इसकी सूचना दी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक लेडी डॉक्टर का नाम दीया दैमारी बताया गया है। मृतक दैमारी नगांव मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में सर्जन थी। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।…

Read More

बड़कागांव। NTPC पंकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना की स्वयंसेवी संस्था जागृति महिला संघ की ओर से आरएनआर कॉलोनी ढेंगा में रह रहे विस्थापित परिवारों को घरेलू सामान वितरित किया गया। यह सामान पकरी बरवाडीह परियोजना की नैगमिक सामाजिक विभाग के सहयोग से जागृति महिला संघ की अध्यक्षता ज्योति जलोटा ने 25 विस्थापित परिवारों को बर्तन, गैस चूल्हा और अन्य घरेलू सामान मुहैया कराया। घरेलू सामान को पाकर वहां रह रहे विस्थापित परिवारों के सदस्य काफी खुश दिखाई दिए और एनटीपीसी को धन्यवाद कहा। इसे भी पढ़ें : – 24 अगस्त को झारखंड में भारी बारिश की संभावना इस मौके पर…

Read More

 नई दिल्ली। देश को गौरवान्वित कर देने वाले चंद्रयान -3 की चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग का हर कोई साक्षी बनना चाहता है। इसके लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO) ने खास तैयारी की है। वैज्ञानिक आश्वस्त हैं कि इसरो का यह मिशन सफल होगा। चंद्रयान-3 की लैंडिंग को कई प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकेगा। चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव प्रसारण बुधवार शाम 17:27 बजे शुरू होगा। इसरो अपने केंद्र से शाम को इस घटनाक्रम का सीधा प्रसारण करेगा। इसरो की वेबसाइट isro.gov.in पर लोग इसे सीधे देख सकेंगे। इसके साथ यू-ट्यूब पर भी इसके प्रसारण को…

Read More

आइजोल। मिजोरम के सारंग इलाके में बुधवार को रेलवे का निर्माणाधीन पुल ढह गया। इस हादसे में कई मजदूरों की मौत हुई है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने इस हादसे में 14 मजदूरों की मौत की पुष्टि की है। हालांकि अपुष्ट सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में 17 मजदूरों की मौत हुई है। यह हादसा पूर्वाह्न 11 बजे के आसपास हुआ। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

Read More