आश्रम स्कूल में बासी खाना खाने से 154 छात्र बीमार

मुंबई। सांगली जिले के उमडी में स्थित समता आश्रम स्कूल में बासी खाने से 154 छात्रों की तबीयत रविवार को देर रात बिगड़ गई। जिला प्रशासन ने सभी बीमार छात्रों को जत ग्रामीण अस्पताल, कवठे महांकाल, मदग्याल, मिराजे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है।

बासी खाना खाने से 154 छात्र बीमार
Advertisement

मुंबई। सांगली जिले के उमडी में स्थित समता आश्रम स्कूल में बासी खाने से 154 छात्रों की तबीयत रविवार को देर रात बिगड़ गई। जिला प्रशासन ने सभी बीमार छात्रों को जत ग्रामीण अस्पताल, कवठे महांकाल, मदग्याल, मिराजे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है।

सांगली जिले के जिलाधिकारी डॉ. राजा दयानिधि, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तृप्ति धोडमिसे ने सोमवार को सुबह अस्पताल में जाकर बीमार बच्चों से मुलाकात की। इसके बाद जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त को उक्त घटना की पूरी जांच कर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़ें : – ‘Gadar-2’ ने की जबरदस्त कमाई, दुनिया भर में 575 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

जत जिला परिषद की अध्यक्ष रेशमक्का होर्टिकर के बेटे के जन्मदिन के अवसर पर रविवार दोपहर में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान बचा हुआ भोजन रविवार को देर रात समता आश्रम स्कूल को बच्चों को परोसा गया। यह भोजन करने के बाद रविवार को देर रात बच्चों को उल्टी, जुलाब, पेटदर्द, सिरदर्द शुरु हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल सभी बच्चों को यहां विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया।

इसे भी पढ़ें : – बासमती चावल के नाम पर सफेद चावल का निर्यात, सरकार सख्त

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिलीप माने ने बताया कि कुल 154 बीमार छात्रों में से मिराज सरकारी अस्पताल में 26, जत ग्रामीण अस्पताल में 57, कवठे महांकाल उपजिला अस्पताल में 41, मदग्याल ग्रामीण अस्पताल में 20 और आश्रम स्कूल में 10 छात्रों का इलाज किया जा रहा है। अन्य बीमार छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिरज अस्पताल भेज दिया गया है। बीमार छात्रों की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। इस घटना की छानबीन जत पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *