रांची। युगांतर भारती और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 22 फरवरी से तीन मार्च तक मोरहाबादी मैदान में पर्यावरण मेला लगाया जाएगा। मेले में देश के जाने-माने तथा प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, पर्यावरणविद, कानूनविद आदि लोकहित व्याख्यानों द्वारा पर्यावरण के विभिन्न आयामों पर अपने अनुभव एवं विचार रखेंगे। मेले के संयोजक डॉ. एमके जमुआर ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में पर्यावरण के प्रति रूचि बढ़ाना है। इसके लिए राज्य के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों के छात्रों के लिए पर्यावरण विषय पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है।
Author: दिनेश ओरांव
इस्लामाबाद। आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में व्यवस्था बनाए रखने और परेशानी से बाहर निकलने के लिए शहबाज शरीफ सरकार को खासी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। कर्ज देने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) की कड़ी शर्त पर शहबाज शरीफ ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि यह हालात सरकार के लिए बेहद कठिन है। उन्होंने कहा कि मजबूरी यह है कि हमें आईएमएफ की शर्तें माननी होंगी। प्रधानमंत्री शरीफ ने आईएमएफ की कड़ी शर्तों के बारे में नहीं बताया है। आईएमएफ सात अरब डॉलर के कर्ज की पहली किस्त के रूप में 1.18 अरब डॉलर की…
नई दिल्ली। अमूल का दूध फिर महंगा हो गया है। लोगों ने शुक्रवार सुबह अचानक दूध के महंगा होने पर अचरज जताया। अमूल पाउच दूध (सभी प्रकार) की कीमत तीन रुपये लीटर बढ़ गई है। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड ने शुक्रवार सुबह कहा है-‘हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि अमूल पाउच दूध (सभी प्रकार) की कीमत 02 फरवरी, 2023 रात्रि प्रेषण (03फरवरी, 2023 सुबह) से बढ़ा दी गई है।’ उल्लेखनीय है कि अब तक अमूल का फुल क्रीम दूध 63 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था। इसे 15 अक्टूबर को बढ़ाकर 61 रुपये से 63 रुपये प्रति…
साउथ सिनेमा के फैंस के लिए एक दुखद खबर है खबर यह कि दिग्गज फिल्म निर्माता और अभिनेता विश्वनाथ का हैदराबाद में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। तेलुगु सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्माता और अभिनेता ने न केवल टॉलीवुड में बल्कि हिंदी सिनेमा में भी फिल्में बनाई हैं। अभिनेता विश्वनाथ को 1992 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, और बाद में 2016 में उन्हें दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में उनका हमेशा एक विशेष स्थान रहेगा।
मोतिहारी। शहर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।जहां नगर थाना क्षेत्र में एनएच 28बी पर स्थित टाटा मोटर्स के समीप डाले गए कचरे में फेके गए एक नवजात को बरामद किया गया है।जिसे देखने के लिए हजारो की भीड़ जमा हो गई।लेकिन उस भीड़ में से किसी ने भी नवजात को निकाल कर हाॅस्पिटल पहुंचाना मुनासिब नही समझा,भीड़ में कोई वीडियो तो कोई फोटो खिंचता रहा।वही इसकी सूचना पर मौके पर पहुंचे बिहार नवयुवक सेना के संस्थापक अध्यक्ष अनिकेत रंजन ने कचड़े के ढ़ेर से नवजात को निकाला और उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे।जहां चिकित्सकों ने…
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं और 10वीं की परीक्षाएं मार्च में शुरू होंगी। बोर्ड की गाइडलाइन के मुताबिक 10वीं-12वीं के जिन छात्रों की स्कूल में उपस्थिति 75 फीसदी से कम होगी, वे वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा नहीं दे सकेंगे। बोर्ड ने प्रदेश के स्कूलों से 75 फीसदी से कम उपस्थिति वाले परीक्षार्थियों की सूचना ऑनलाइन मांगी है। इस संबंध में गुरुवार को निर्देश जारी किए गए। बोर्ड सचिव मेघना चौधरी की ओर से जारी आदेश के अनुसार 12वीं की परीक्षा नौ और 10वीं की 16 मार्च से शुरू होंगी। इन परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों की उपस्थिति…
सेंट जांस। दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आगामी महिला टी20 विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज की टीम घोषित कर दी गई है। अनुभवी ऑलराउंडर स्टेफनी टेलर को टीम में चुना गया है, लेकिन उनकी भागीदारी उनके फिटनेस टेस्ट को पास करने पर निर्भर करेगी। टेलर पीठ की चोट से जूझ रही हैं और केपटाउन में उनका इलाज चल रहा है। 15 सदस्यीय टीम में शकेरा सेलमैन, चिनले हेनरी और चेडियन नेशन भी शामिल हैं। https://pratahnewz.com/fbi-searches-president-bidens-home/ वर्ष 2016 में वेस्ट इंडीज को टी20 विश्व कप खिताब दिलाने वाली टेलर सितंबर में नॉर्थ साउंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैच में बल्लेबाजी…
रांची। झारखंड के सरकारी और निजी बीएड संस्थानों में संचालित बीएड पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 23 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका एवं पलामू जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। यह परीक्षा ओएमआर आधारित होगी। झारखंड राज्य स्थित विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए कुल सीटों में 85 प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी, जबकि 15 प्रतिशत सीटें खुली रहेंगी। https://pratahnewz.com/pakistani-defense-ministers-confession-in-the-parliament-we-only-sowed-the-seeds-of-terrorism/ इसके तहत इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आनलाइन आवेदन 10 फरवरी से 10 मार्च तक भरे जाएंगे। आनलाइन प्रवेश पत्र पर्षद की वेबसाइट पर परीक्षा से चार दिन…
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के रेहोबोथ बीच, डेलवेयर स्थित आवास पर बुधवार को संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने गोपनीय दस्तावेज की जांच को लेकर तलाशी ली। हालांकि एफबीआई को खाली हाथ लौटना पड़ा। बाइडेन के निजी वकील बॉब बाउर के मुताबिक एफबीआई हस्तलिखित नोट अपने साथ ले गई। उनके मुताबिक राष्ट्रपति ने जांच को लेकर न्याय विभाग को अपनी स्वेच्छा से उनके आवास की तलाशी लेने को कहा। यह तलाशी सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर तक की गई जिसमें कोई भी गोपनीय दस्तावेज नहीं पाया गया। https://pratahnewz.com/young-man-cut-in-two-after-falling-while-getting-down-from-a-moving-vehicle/ उल्लेखनीय है कि एफबीआई ने इससे तलाशी से पहले…
नई दिल्ली। अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज ने एफपीओ लाने की योजना रद्द कर दी है। बीस हजार करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर के एफपीओ के रद्द होने के बाद निवेशकों का पैसा वापस किया जाएगा। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बुधवार रात यह अहम फैसला लिया। https://pratahnewz.com/young-man-cut-in-two-after-falling-while-getting-down-from-a-moving-vehicle/ कंपनी ने शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव के कारण यह फैसला लिया है। https://pratahnewz.com/pakistans-former-home-minister-sheikh-rashid-arrested/
