Author: दिनेश ओरांव

गुमला। जशपुर रोड स्थित गुमला सदर अस्पताल के डायलिसिस विभाग में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। अस्पताल के लोगों के अनुसार अस्पताल के किडनी डायलिसिस सेंटर में आग की लपटें देखी गई। वहां मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग और तेजी से फैलने लगी। लोगों की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने करीब चार-पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि किसी की जान नहीं गई। आग में लाखों रुपयों की मशीनें और सरकारी संपत्ति जलकर राख हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों पता…

Read More

पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर में एक मस्जिद में सोमवार दोपहर की नमाज की दौरान तालिबान आत्मघाती हमलावर द्वारा बम विस्फोट में कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई जबकि 157 से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि अपराह्न एक बजकर करीब 40 मिनट पर पुलिस लाइन्स क्षेत्र के समीप जब नमाजी ज़ुहर (दोपहर) की नमाज पढ़े रहे थे तब अगली पंक्ति में आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम विस्फोट कर उड़ा दिया। बम विस्फोट की गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। बम धमाके के बाद चारों तरफ चीख पुकार के बीच शवों…

Read More

नैनीताल। खैरना चौकी पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर कैंची धाम मंदिर से आगे बकरा डिग्गी पौधालय के पास से बाबा के वेश में अवैध चरस की तस्करी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1.182 किलोग्राम चरस बरामद की गई है। एसएसपी पंकज भट्ट ने उन्हें गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 2500 रुपये के आधिकारिक पुरस्कार देने की घोषणा की है। खैरना चौकी पुलिस के अनुसार दौसा राजस्थान निवासी 32 वर्षीय सत्यनारायण दास उर्फ दीपक सेन के कब्जे से 584 ग्राम और 31 वर्षीय जयपुर राजस्थान निवासी अनिल दास उर्फ अनिल गौतम के…

Read More

कटिहार। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देश पर कटिहार रेलमंडल के आरपीएफ ने ट्रेन में एक यात्री की खोए हुए कृत्रिम पैर बरामद कर यात्री की पुनः चलने की उम्मीद को पूरा किया। उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली से समस्तीपुर यात्रा के दौरान उक्त यात्री की कृत्रिम पैर खो गयी थी। जिसकी सूचना आरपीएफ को 27 जनवरी को रेल मंत्रालय से मिला था। रेल मंत्रालय ने दिव्यांग यात्री की खोये हुए कृत्रिम पैर को किसी भी हालत में खोजकर उस यात्री तक पहुंचाने का निर्देश दिया था। रेल मंत्रालय द्वारा दिशा- निर्देश मिलने पर कटिहार रेलमंडल सुरक्षा आयुक्त ने इस मामले को…

Read More

कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट ने सोमवार को अपने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ बंगाल के मंत्री अखिल गिरी की विवादित टिप्पणी मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ी राहत देते हुए कहा कि इस मामले से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कोई लेना-देना नहीं है। इसके साथ ही कोर्ट ने सीएम का नाम इस मामले से हटाने का निर्देश दिया है। इस संबंध में दाखिल एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सोमवार को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और राजर्षि भारद्वाज की खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि मामले से ममता बनर्जी का कोई लेना देना नहीं है…

Read More

धनबाद। निरसा विधानसभा क्षेत्र के कुमारधुबी बाजार में रविवार देर रात तकरीबन 1:30 बजे आग लग जाने से कई दुकानें जलकर खाख हो गई। इस अगलगी में कपड़े की दुकान, फल, सब्जी, पूजा सामग्री व राशन सहित कई अन्य दुकानें चपेट में आ गई। घटना की सूचना पर आसपास के लोग और दुकान मालिक मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। आग पर काबू पाने के लिए लोगों द्वारा काफी प्रयास किया गया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। धीरे धीरे आग ने भयावह रूप ले लिया। इसके बाद आग पर काबू पाने के…

Read More

भोपाल। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 11 अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इस संबंध में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने रविवार देर रात आदेश जारी किया है। जिन आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है, उनमें सात जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, ग्वालियर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को अपर सचिव, मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें मप्र पर्यटन विकास निगम में अपर प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह को मप्र सड़क विकास निगम में प्रबंध संचालक बनाया गया…

Read More

भुवनेश्वर (ओडिशा)। ओडिशा के स्वास्थ्यमंत्री नब किशोर दास का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ आज (सोमवार) झारसुगुडा में किया जाएगा । रविवार को गोली लगने से घायल दास ने रात को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। कैपिटल अस्पताल में रात को पोस्टमार्टम के बाद देररात उनके पार्थिव शरीर को विधानसभा परिसर लाया गया । बीजू जनता दल के विधायकों ने उनका अंतिम दर्शन किया । आज सुबह पार्थिव शरीर को बीजू जनता दल कार्यालय ले जाया जाएगा । पार्टी कार्यकर्ता व नेता अंतिम दर्शन करेंगे । इसके बाद झारसुगुडा में अंतिम संस्कार…

Read More

इंदौर। इंदौर में खेलों का महा-कुंभ खेलो इंडिया यूथ गेम्स का महत्वपूर्ण आयोजन आज (सोमवार) से प्रारंभ होने जा रहा है। पहले दिन टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं अपरान्ह तीन बजे से प्रारंभ होंगी। खेलो इंडिया कार्यक्रम विधिवत शुभारंभ शाम साढ़े 5.00 बजे अभय प्रशाल में होगा। राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिताएं पहली बार इंदौर में आयोजित की जा रही हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत चार मैदानों पर छह खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। इंदौर खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी के लिये पूरी तरह तैयार है। इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि खेलों के…

Read More

भुवनेश्वर। झारसुगुडा जिले के ब्रजराजनगर के गांधी चौक के पास रविवार को स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास पर जानलेवा हमला किया गया है। कार से उतारते ही एक पुलिस कर्मचारी ने उन पर गोली चलायी है। सीने में गोली लगने से हालत गंभीर होने के कारण उन्हें झारसुगुडा हवाई अड्डे से एयर लिफ्ट करके भुवनेश्वर लाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था की गई है। वह एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रैली निकाल कर जा रहे थे, तभी उन पर गोली चलायी गई। ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने बताया कि पुलिस के एएसई गोपाल दास ने…

Read More