इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबियों पर गाज गिराने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इमरान सरकार में सूचना मंत्री रहे फवाद चौधरी के बाद अब पूर्व गृह मंत्री शेख राशिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह भी संयोग है कि राशिद की गिरफ्तारी फवाद की जमानत मंजूर होने के तुरंत बाद हुई है। पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार गिरने के बाद बनी शहबाज शरीफ सरकार और इमरान के बीच चल रही खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। अब इस्लामाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री शेख राशिद को गिरफ्तार किया है।…
Author: दिनेश ओरांव
अनूपपुर। छुलहा रेलवे स्टेशन मे मंगलवार- बुधवार की रात ट्रेन से अचानक उतरने के कारण 40 वर्षीय व्यक्ति की कई हिस्सों में कटने के कारण स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना रेलवे स्टेशन अनूपपुर स्टेशन मास्टर द्वारा जीआरपी पुलिस अनूपपुर दी गई। मृतक के परिजनों के समक्ष पुलिस ने पंचनामा बना शव का पोस्टमार्टम उपरांत अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप पर जांच प्रारंभ कर दी। जानकारी अनुसार रेलवे स्टेशन अनूपपुर स्टेशन मास्टर द्वारा जीआरपी चौकी अनूपपुर को इस आशय की सूचना दिया गया कि मंगलवार- बुधवार की रात मालगाड़ी के चालक ने बताया कि…
इस्लामाबाद। पेशावर की मस्जिद में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने आतंकवाद के बीज बोने की बात स्वीकार की है। संसद के भीतर इस कबूलनामे के साथ पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि ऐसे हमले भारत या इजराइल में भी नहीं होते हैं। दो दिन पहले पेशावर की एक मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में 93 लोगों की मौत हुई थी और दो सौ से अधिक लोग घायल हुए थे। इस मसले पर पाकिस्तानी संसद को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि ‘पूजा कर रहे लोगों पर भारत…
रांची। झारखंड में 14 मार्च से मैट्रिक-इंटरमीडिएट की परीक्षाएं होंगी। इसे लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने अधिसूचना जारी कर दी है। परीक्षा के मद्देनजर रांची जिले के सेंटरों पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रांची जिले में मैट्रिक परीक्षा के लिए 105 सेंटर बनाये गए हैं। वहीं, 57 केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। मैट्रिक परीक्षा में 36 हजार 183 और इंटरमीडिएट में 34 हजार 926 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान कोविड नियमों का पालन किया जाएगा। जैक अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार महतो ने कहा कि परीक्षा के दौरान केंद्रों पर नकल करने वालों और विधि व्यवस्था…
बेगूसराय। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई। लेकिन कदाचार मुक्त परीक्षा का सभी दावा हवा-हवाई हो गया है। परीक्षा में नकल के लिए बदनाम बिहार में इंटरमीडिएट परीक्षा में भी परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले ही प्रश्न पत्र आउट हो गया तथा तमाम परीक्षार्थी कक्ष में जाने से पहले प्रश्न और उत्तर को याद करते दिखे। जो कि सभी प्रशासनिक दावों की पोल खोल रहा है। परीक्षा के लिए बेगूसराय में 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कि 39 हजार 349 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा…
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)। नेपाल के काली गंडकी नदी से प्राप्त छह करोड़ वर्ष पुराने शालीग्राम पत्थर के दो देव शिलाखंड गोरखपुर पहुंच गए। गोरखनाथ मंदिर में देवशिला रथ पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे गूंज उठे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (बुधवार) देव शिलाओं की पूजा करेंगे। इसके बाद रथ अयोध्या रवाना होगा। अयोध्या पहुंचने पर शिलाखंडों के स्वागत और पूजन की जोरदार तैयारी की गई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने मंगलवार को अयोध्या में कहा कि दोनों शिलाखंड का आध्यात्मिक महत्व है। यह सदियों पुराने हैं।राम कथा कुंज पहुंचने पर शिलाखंडों के लोग दर्शन…
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज (बुधवार) लोकसभा में 2023-24 का आम (केंद्रीय) बजट पेश करेंगी। अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा। इस साल का बजट बहुत मायने रखता है, क्योंकि देश में अप्रैल-मई 2024 में अगला लोकसभा चुनाव होना है। संसद में पूर्वाह्न 11 बजे वित्तमंत्री अपना संबोधन देंगी। इस बजट पर सारी दुनिया की निगाहें हैं। संसद में मंगलवार को पेश आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 का साफ संकेत है कि मोदी सरकार आर्थिक सुधारों की बड़े उपायों पर काम कर रही है। इन सुधारों में…
मुंबई। पालघर के चरोटी इलाके में एक कार और लक्जरी बस के बीच टक्कर होने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पालघर पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर कासा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हाईवे पर एक कार और लक्जरी बस के बीच टक्कर हो गई, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हुई है।
दुबई। भारतीय क्रिकेटर श्वेता सहरावत, शैफाली वर्मा और पार्शवी चोपड़ा को आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप टीम ऑफ द टूर्नामेंट में शामिल किया गया है। इंग्लैंड की ग्रेस स्क्रिवेंस को टीम का कप्तान बनाया गया है। श्वेता सहरावत ने उद्घाटन अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप अभियान के शुरुआती मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 92 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने टूर्नामेंट में 99 की औसत और139.43 की स्ट्राइक रेट के साथ 297 रन बनाए। उन्होंने टूर्नामेंट में तीन नाबाद अर्धशतक लगाए। वहीं, इंग्लैंड…
मऊ। पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी और उससे जुड़े लोगों की परेशानी कम होती नहीं दिख रही है। सोमवार देर शाम जिलाधिकारी अरुण कुमार ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मुख्तार अंसारी के आर्थिक सहयोगी हाजी रफीक अहमद उर्फ टाइगर पुत्र हाजी वकील अहमद और उसके रिश्तेदारों की करीब दो करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने का निर्देश दिया है। कुर्क की जाने वाली संपत्ति में आलीशान मकान और भूखंड है। जिलाधिकारी की इस कार्रवाई से मुख्तार के करीबियों में हड़कंप की स्थिति है। अपने आदेश में जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया है कि शहर कोतवाली के पठान टोला…
