Author: दिनेश ओरांव

लीमा (पेरू)। पेरू के उत्तर सुदूर ए आल्टो जिले में शनिवार तड़के एक यात्री बस पर चट्टान गिर गई। इस हादसे में 24 यात्रियों की जान चली गई। बस 60 यात्री थे। यह सूचना स्थानीय मीडिया ने अपने-अपने इंटरनेट संस्करणों में दी है। पेरू की परिवहन पर्यवेक्षी एजेंसी ने दुर्घटना की पुष्टि की है। मगर उसने मृतकों या घायलों का विवरण नहीं दिया है।। यह क्यू ओरियांका टूर्स अगुइला दोराडा कंपनी की बताई गई है। बस पेरू की राजधानी लीमा से इक्वाडोर सीमा के पास स्थित तुम्बेस क्षेत्र के लिए रवाना हुई थी।

Read More

चतरा : नक्सल विरोधी अभियान पर निकली सीआरपीएफ कोबरा बटालियन और जिला बल के जवानों की भाकपा माओवादी नक्सलियों से भीषण मुठभेड़। मुठभेड़ में दोनों ओर से सैकड़ों राउंड चली गोली, नक्सली के ढेर होने की सूचना। चतरा-पलामू बॉर्डर पर कुंदा थाना क्षेत्र के कारिमांडर-बुटकुइया गांव से सटे जंगल में हुआ मुठभेड़। खुद पर सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख जंगल का लाभ उठाकर भागे नक्सली। जंगल की घेराबंदी कर चलाया जा रहा सर्च अभियान, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिलने की सूचना। एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी पुलिस और सीआरपीएफ कोबरा बटालियन की संयुक्त…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में वन विभाग की टीम ने करोड़ों रुपये की सागौन की लकड़ी के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक तस्कर केरल का और दूसरा आंध्र प्रदेश का रहने वाला है। शुक्रवार देर रात दोनों की गिरफ्तारी के बाद लगातार हुई पूछताछ में पता चला है कि ये लोग असम के गुवाहाटी से सागौन की लकड़ी को लादकर कोलकाता जा रहे थे। ये लकड़ियां म्यांमार के जंगलों से काटी गई हैं जो काफी कीमती हैं। बैकुंठपुर वन प्रमंडल के बेलाकोला रेंज के रेंज अधिकारी संजय दत्ता ने शनिवार को इस बारे…

Read More

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुरैना के पास शनिवार को सुबह वायुसेना के लड़ाकू विमान सुखोई-30 और मिराज 2000 दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। दोनों विमानों ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर हवाई ठिकाने से उड़ान भरी थी, जहां अभ्यास चल रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे राहत बचाव दल ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसे हटाकर खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया है। रक्षा मंत्री ने एयरफोर्स चीफ से इस हादसे को लेकर बातचीत की है। वायु सेना की ओर से अभी…

Read More

जलपाईगुड़ी। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिला के मालबाजार में शादी करके लौट रहे दूल्हे एवं बाराती हादसे का शिकार हो गये। दूल्हे की कार अनियंत्रित होकर रुंगडुंग नदी में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में दूल्हा-दुल्हन भी शामिल हैं। हादसा मोंगपोंग पुलिस चौकी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित रुंगडुंग पुल पर हुआ। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक सिलीगुड़ी निवासी राजेश एक्का शुक्रवार रात शादी कर बड़ी कार से दुआर के बानरहाट इलाके से लौट रहे थे। कार में नौ-दस लोग सवार थे। मालबाजार के ओदलाबाड़ी के…

Read More

मीरजापुर। बच्चों को पेट के कीड़ों के संक्रमण से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 10 से 15 फरवरी तक कृमि मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व नोडल अधिकारी बीएन यादव ने शनिवार को बताया कि इस दौरान 19 वर्ष तक के बच्चों व किशोरियों को पेट के कीड़े की दवा एल्बेंडाजोल दिया जाएगा। इसके लिए पूरे जिले में लगभग 11 लाख बच्चों को चिह्नित किया जा चुका है और अभी चिह्नित किया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि यह अभियान विगत कुछ वर्षों से वर्ष में दो…

Read More

नई दिल्ली। एक फिलिस्तीनी बंदूकधारी ने शुक्रवार रात यरुशलम के एक पूजाघर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें कम-से-कम आठ लोगों की मौत और 10 लोगों के घायल होने की खबर है। इजराइल के विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी है कि यरुशलम आतंकी हमले में एक पूजाघर में 8 लोगों की मौत हो गई। हमले में घायल 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने हमलावर को मार गिराया है। नेवेयाकोव स्ट्रीट स्थित पूजाघर में रात करीब सवा आठ बजे (स्थानीय समायानुसार) यह घटना हुई।…

Read More

जामताड़ा। नारायणपुर थाना क्षेत्र के डोकीडीह में सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव किया गया। घटना में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। पुलिस को उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने बताया कि डोकोडीह गांव में शुक्रवार शाम सरस्वती मूर्ति विसर्जन किया जा रहा था। पूजा समिति के युवा मूर्ति को पूर्व निर्धारित मार्ग से विसर्जन स्थल की ओर जा रहे थे। निर्धारित मार्ग पर कुछ घर विशेष समुदाय के लोगों का है। मूर्ति विसर्जन में शामिल लोग गाते-बजाते जा…

Read More

मीरजापयार। जिले के जमालपुर क्षेत्र अंतर्गत चैनपुरा गांव में सड़क किनारे लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर बिजली विभाग की लापरवाही से शुक्रवार की देर रात आग का गोला बनकर धू-धूकर जलने लगा। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर से आग निकलते देख विद्युत उपकेंद्र जमालपुर पर फोन कर विद्युत आपूर्ति बंद करवाई। जमालपुर विद्युत उपकेंद्र के चरगोड़ा फीडर से गांव में बिजली सप्लाई की गई है। चार दिन पूर्व ट्रांसफार्मर में आई खराबी के बारे में ग्राम प्रधान गीता देवी ने बिजली विभाग के जेई एवं उपकेंद्र पर सूचना दी थी लेकिन लापरवाह विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने कोई कार्यवाही नहीं की। लापरवाही…

Read More

धनबाद। बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित शहर के जानेमाने हाजरा क्लिनिक एवं अस्पताल में देर रात करीब 1 बजे आग लग गई। जिससे डॉ. विकास हाजरा, उनकी पत्नी डॉ. प्रेमा हाजरा और उनकी मेड तारा देवी, डॉक्टर का भांजा समेत पांच लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया है। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार सभी लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हुई है। बताया जा रहा है कि अस्पताल…

Read More