नई दिल्ली। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडाणी ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में कुछ नीचे खिसके हैं। यह इंडेक्स दुनिया के 500 सबसे धनी लोगों की दैनिक रैंकिंग तैयार करता है। इस इंडेक्स में वह चौथे पायदान पर आ गए हैं। न्यूयॉर्क में हर कारोबारी दिन की समाप्ति पर आंकड़े अपडेट किए जाते हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक उन्हें जेफ बेजोस ने तीसरे पायदान से नीचे धकेल दिया है। अडाणी की नेटवर्थ 120 बिलियन डॉलर और जेफ बेजोस की नेटवर्थ बढ़कर 121 बिलियन डॉलर हो गई। 188 बिलियन डॉलर के साथ बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।…
Author: दिनेश ओरांव
इटावा। उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत लायन सफारी के पीछे सुनसान इलाके में चौबीस वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई । स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया है कि मृतक अग्निवीर की भर्ती में असफल होने के बाद से परेशान चल रहा था। https://pratahnewz.com/forecast-of-rain-today-and-tomorrow-in-many-parts-of-the-country/ घटनास्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक नगर कपिलदेव सिंह ने बताया…
रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से इंटरमीडिएट वोकेशनल परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी गई है। इसके अनुसार यह परीक्षा छह अप्रैल से 11 अप्रैल तक चलेगी। परीक्षा दो पाली में चलेगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.45 से दोपहर एक बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से 5.15 बजे तक चलेगी। वहीं प्रयोगिक परीक्षा 18 अप्रैल से 26 अप्रैल तक अपने प्लस टू विद्यालय में आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा का प्रवेश पत्र 28 मार्च से काउंसिल के वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई हिस्सों में आज (बुधवार) और कल (गुरुवार) भी बरसात और बर्फ गिरने का पूर्वानुमान जताया है। विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि फिलहाल उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड से राहत है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में बरसात और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो सकती है। इस अधिकारी के मुताबिक दिल्ली में बुधवार और गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 से 22 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। उत्तराखंड में मंगलवार को देरशाम चोटियों पर बर्फ गिरी है। हिमाचल प्रदेश में बरसात और हिमपात शुरू…
नई दिल्ली। भारतीय सेना ने अगली परिवर्तनकारी छलांग लगाते हुए विशेष परिस्थितियों में तैनाती के लिए 48 जेटपैक सूट और 100 रोबोट खच्चर खरीदने का फैसला किया है। चीन सीमा पर हालात से निपटने के लिए सरकार से सशस्त्र बलों को दी गई आपातकालीन शक्तियों के तहत यह टेंडर जारी किए गए हैं। अमेरिका और यूके के बाद भारत तीसरा देश बन जाएगा, जिसके पास जेटपैक सैनिक होंगे। भारतीय सेना ने अपनी सूची में हाईटेक उपकरण शामिल करने के लिए 100 रोबोटिक खच्चर और 48 जेट पैक सूट खरीदने के लिए निविदा जारी की है, जो सैनिकों को 50 किलोमीटर…
लखनऊ। वजीर हसनगंज रोड पर मंगलवार शाम 6ः46 बजे जमींदोज हुई रिहायशी इमारत (अलाया अपार्टमेंट) के मलबे से 13 लोगों को जिंदा बाहर निकाल लिया गया है। राहत और बचाव कार्य अभी जारी है। फिलहाल दो-तीन लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। यह जानकारी संभागीय आयुक्त रोशन जैकब ने दी। संभागीय आयुक्त जैकब बचाए गए लोग बिलकुल सही सलामत हैं। ये इमारत काफी पुरानी थी। बिना नक्शा पास कराए अपार्टमेंट बना दिया गया।इसकी जांच जोन कमेटी करेगी। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डीएस चौहान कहना है कि राहत और बचाव अभियान अभी 5-6 घंटे जारी…
कठुआ। एसएसपी कठुआ शिवदीप सिंह जम्वाल जेकेपीएस की समग्र निगरानी में कठुआ पुलिस ने 04 मई 2014 01 व्यक्ति को खोजकर उसे उसके परिवार के सदस्यों के साथ मिलवाया है। जानकारी के अनुसार 04 मई 2014 को थाना कठुआ में एक व्यक्ति द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिसमें कहा गया था कि उसका पुत्र सुरिंदर कुमार पुत्र तरसेम लाल निवासी जखबड़ तहसील और जिला कठुआ घर से लापता हो गया है। परिजनों द्वारा काफी प्रयास किया गया लेकिन लापता का पता नहीं चल सका। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना कठुआ में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘अपने नेता को जानें’ कार्यक्रम के तहत देशभर से चयनित 80 युवाओं के साथ बातचीत को जीवंत करार दिया है। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को बातचीत का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया- “देशभर के युवाओं के एक समूह के साथ जीवंत बातचीत की, जो ‘अपने नेता को जानें’ कार्यक्रम का हिस्सा थे। यहां इस कार्यक्रम के मुख्य अंश हैं।” प्रधानमंत्री ने सोमवार को संसद के सेंट्रल हॉल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए चुने गए युवाओं के साथ ‘अपने नेता को जानें’ कार्यक्रम के तहत बातचीत…
पश्चिमी सिंहभूम। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को चाईबासा परिसदन में फरियादियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता से सुना और समझा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को फरियादियों की समस्यों के त्वरित समाधान के निर्देश भी दिये।
रामगढ़। भुरकुंडा थाना क्षेत्र के भुरकुंडा मेन रोड में सौंदा बस्ती सरैया टोला के कोयला व्यवसायी सह रेलवे रैक लिफ्टर गजानंद प्रसाद उर्फ गज्जू साव को निशाना बनाया गया। अपराधियों ने जान से मारने की नीयत से उनकी कार पर गोलीबारी की। इसके बाद अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए भीड़भाड़ वाले इलाके से फरार हो गए। हालांकि इस गोलीबारी में एक भी गोली गज्जू साव को नहीं लगी है। फायरिंग से सोमवार रात अचानक भुरकुंडा मेन रोड में अफरा-तफरी मच गई। एक सफेद रंग की कार पर अपराधियों ने पांच- सात राउंड गोलियां चलाई। इस हमले से कार चालक ने…
