मुुरादाबाद। थाना मझोला क्षेत्र में फ्रिज सही करने के बहाने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपित को सोमवार को थाना मझोला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना मझोला एसएचओ धनंजय सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी एक पीड़िता ने तहरीर देकर बताया था कि सिरकोई भूड़ निवासी आरोपित आसिफ उर्फ रिहान का उसके घर आनाजाना था। आरोपित इलेक्ट्रानिक उपकरण ठीक करने का काम करता है। बीती 3 दिसंबर को आरोपित उसके घर फ्रिज ठीक करने आया था। उस समय पीड़िता अकेली थी। आरोप है कि मौका पाकर आरोपित ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। बाद…
Author: दिनेश ओरांव
यरूशलम। इजरायली सेना ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में अल-खलील के दक्षिण के डोरा शहर में स्थित एक मस्जिद के सामने की दीवार को ध्वस्त कर दिया है। फिलीस्तीनी सूचना केंद्र ने बताया कि इजरायली सेना ने सोमवार शाम कब्जे वाले वेस्ट बैंक के दक्षिण अल-खलील में डोरा टाउन में ‘रसूलुल्लाह’ मस्जिद को ध्वस्त कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, “खिलत ताहा” जिला उन क्षेत्रों में से एक है, जहां ज़ायोनी शासन बस्ती निर्माण के लिए अपनी भूमि को जब्त करना चाहता है। ज़ायोनी ताकतों द्वारा नष्ट की गई मस्जिद एक ऐसे क्षेत्र में स्थित है, जहां फ़िलिस्तीनियों को एक भी…
रांची। पिठोरिया थाना क्षेत्र के केला बगान स्थित निर्माणाधीन टाना भगत ब्वॉयज हॉस्टल के कंस्ट्रक्शन साइट पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने मजदूर को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रविवार देर रात की है। मामले में पिठोरिया पुलिस ने बताया कि सुरक्षा गार्ड और मजदूर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि सुरक्षा गार्ड ने अपने हथियार से मजदूर को गोली मार दी। सुरक्षा गार्ड फरार है। पिठोरिया थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि मजदूर और सुरक्षा गार्ड का नाम और पता अभी नहीं चल पाया है कंस्ट्रक्शन साइट पर कुछ…
औरंगाबाद : मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज में एक शर्मनाक घटना हुई है, जहां एक मां ने अपने ही 15 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी है। हत्या कर शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया। कुछ दिन बाद जब घर से दुर्गंध आने लगी तो मामले का खुलासा हुआ। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर को सील कर दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गयी। पुलिस ने ग्रामीणों को महिला के घर की तरफ जाने से रोक दिया। पटना से एफएसएल की टीम को बुलायी गई। टीम…
नई दिल्ली। जी-20 सम्मेलन का कार्यक्रम तय करने के लिए आज राष्ट्रपति भवन में होने वाली सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी हिस्सा लेंगे। जी-20 सम्मेलन के तहत अगले साल सितंबर तक देश में कई कार्यक्रम होंगे। संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी ने बैठक के लिए 40 पार्टियों के अध्यक्षों को आमंत्रित किया है। इस सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद रहेंगे। 01 दिसंबर को भारत औपचारिक रूप से जी-20 की अध्यक्षता संभाल चुका है। इस सम्मेलन की अध्यक्षता के दौरान देश के 32 शहरों में 200 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।…
रांची। जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट ( जैट-2023) के लिए आवेदन करने की डेट बढ़ा दी गई है। अब छात्र 11 दिसम्बर तक जैट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले आवेदन करने का अंतिम दिन 30 नवम्बर निर्धारित था। कुछ अनिवार्य कारणों से परीक्षा की स्थिति में बदलाव किया गया है। इस परीक्षा के माध्यम से एक्सएलआरआई जमशेदपुर सहित देश के 160 से ज्यादा बी-स्कूलों में नामांकन ले सकेंगे। परीक्षा 8 जनवरी 2023 में आयोजित की जाएगी, जो दोपहर दो बजे से शाम 5.10 बजे तक होगी।
नई दिल्ली। पाकिस्तान के साथ 1971 में युद्ध के दौरान ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ में भारत की उपलब्धियों को याद करने के लिए रविवार को नौसेना दिवस मनाया गया। पहली बार राष्ट्रीय राजधानी के बाहर विशाखापत्तनम के समुद्री तट पर हुए रंगारंग कार्यक्रम में भारतीय नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों, विमानों, हेलीकॉप्टरों ने अपनी समुद्री क्षमता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन बीटिंग रिट्रीट, सूर्यास्त समारोह और लंगरगाह में जहाजों को रोशन करने के साथ हुआ। नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार की मेजबानी में हुए कार्यक्रम में भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल हुईं। इस वर्ष भारत ने…
अलवर। अरावली विहार थाना अंतर्गत तीन दिन पूर्व इंदिरा गांधी स्टेडियम के समीप कांग्रेस नेत्री से अश्लील हरकत करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला थाने के हेड कांस्टेबल हीरालाल ने बताया कि कांग्रेस नेत्री द्वारा तीन दिन पूर्व मामला दर्ज कराया गया कि जब वह मॉर्निंग वॉक पर घूम रही थी तब बुलेट पर एक युवक पीछे से आया और छेड़खानी की। उनके विरोध के बाद युवक भाग गया था। महिला ने इस मामले की लिखित में शिकायत थाने में दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान की। पुलिस ने बख्तल की…
गिरिडीह। भाकपा माओवादियों का स्थापना सप्ताह दो दिसंबर से शुरू हो गया है। स्थापना सप्ताह के पहले दिन माओवादियों ने जिले में पोस्टरबाजी की थी। वहीं दूसरे दिन भी शनिवार को गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के भवानंद ढिबरा मोड़ के पास पोस्टरबाजी की गयी है। नक्सलियों के द्वारा चिपकाए गये पोस्टरों में केंद्र सरकार और राज्य सरकार मुर्दाबाद के नारे लिखे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने इस पोस्टरों की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टर को जब्त कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। उल्लेखनीय है कि प्रतिबंधित…
मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल गुरुवार को अपने घर की सीढ़ियों से गिर गए थे ,जिसकी वजह से उनकी कोहनी टूट गई और पसलियों में चोट आई है। इसके अलावा सिंगर के सिर और माथे पर भी चोटें लगी हैं। उन्हें मुंबई के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था । रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे के बाद जुबिन के दाहिने हाथ का ऑपरेशन हुआ है। जुबिन नौटियाल के घायल होने की खबर सामने आने के बाद से ही उनके फैंस काफी चिंतित थे और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे। हालांकि, अब उनकी सेहत…

