कांग्रेस नेत्री से छेड़खानी और अश्लील हरकत का आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

अलवर। अरावली विहार थाना अंतर्गत तीन दिन पूर्व इंदिरा गांधी स्टेडियम के समीप कांग्रेस नेत्री से अश्लील हरकत करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला थाने के हेड कांस्टेबल हीरालाल ने बताया कि कांग्रेस नेत्री द्वारा तीन दिन पूर्व मामला दर्ज कराया

Advertisement

अलवर। अरावली विहार थाना अंतर्गत तीन दिन पूर्व इंदिरा गांधी स्टेडियम के समीप कांग्रेस नेत्री से अश्लील हरकत करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

महिला थाने के हेड कांस्टेबल हीरालाल ने बताया कि कांग्रेस नेत्री द्वारा तीन दिन पूर्व मामला दर्ज कराया गया कि जब वह मॉर्निंग वॉक पर घूम रही थी तब बुलेट पर एक युवक पीछे से आया और छेड़खानी की। उनके विरोध के बाद युवक भाग गया था। महिला ने इस मामले की लिखित में शिकायत थाने में दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान की। पुलिस ने बख्तल की चौकी निवासी लक्ष्मण सोमवंशी को गिरफ्तार किया है जो वर्तमान में काला कुआं में किराए के मकान पर रहता है। आरोपित विवाहित है और आदतन महिलाओं से छेड़खानी की हरकत करता रहा है। आरोपित अंबेडकर सर्किल पर एक कपड़े के शोरूम पर सेल्समैन का कार्य करता है। पुलिस फिलहाल आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने आरोपित द्वारा वारदात के दौरान काम में ली गई बुलेट बाइक भी जब्त कर लिया है। वहीं आरोपित के परिजनों क कहना है कि उसे झूठा फंसाया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *