Author: दिनेश ओरांव

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक बार फिर ठंड बढ़ने की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि शनिवार का दिन इस मौसम का शीतलतम दिन है। इस दिन राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। विभाग ने बताया है कि सप्ताहांत तक तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। आसमान साफ रहेगा और सूरज उगने से पहले हल्का कोहरा कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने सैन फ्रांसिस्को में गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म भूषण मेडल सौंपा। संधू ने कहा है उन्हें पिचाई को पद्म भूषण सौंपकर खुशी हुई। मदुरै से माउंटेन व्यू तक की उनकी प्रेरणादायक यात्रा, भारत-अमेरिका आर्थिक और तकनीकी संबंधों को मजबूत करती है। पिचाई ने कहा कि वह इस सम्मान के लिए भारत सरकार और भारत के लोगों के आभारी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि गूगल और भारत के बीच महान साझेदारी जारी रहेगी। पिचाई ने अराजदूत तरणजीत सिंह…

Read More

पर्थ। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज के बीच यहां खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की चौथी सुबह कमेंटरी का काम फिर से शुरू कर दिया है। बता दें कि मैच के तीसरे दिन कमेंटरी के दौरान उनकी तबियत खराब हो गई थी, जिसके कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। पोंटिंग ने कहा कि उन्हें “सीने में तेज दर्द” का अनुभव हुआ जिसके कारण उन्हें एहतियात के तौर पर अस्पताल जाना पड़ा। मौजूदा श्रृंखला के लिए चैनल सेवन के लिए कॉमेंट्री कर रहे पोंटिंग ने शुक्रवार को इस घटना के बारे में खुलकर बात की। पोंटिंग…

Read More

रांची। राज्यपाल रमेश बैस ने परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल शनिवार को अल्बर्ट एक्का चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Read More

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में युद्ध खत्म करने के लिए सशर्त बातचीत करने के लिए तैयार हैं। यह बात राष्ट्रपति के क्रेमलिन कार्यालय ने कही है। साथ ही रूस ने यूक्रेन से सेनाओं की वापसी की शर्त को खारिज कर दिया है। कहा है कि इस शर्त पर वार्ता मंजूर नहीं है। रूस की यह प्रतिक्रिया अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा पुतिन से सीधी वार्ता की इच्छा जताने के बाद आई है। क्रेमलिन कार्यालय ने कहा है कि इसके लिए पश्चिमी देशों को रूस की कुछ मांगें माननी होंगी। उल्लेखनीय है कि बाइडन ने कहा था कि…

Read More

नवादा। नवादा में सास से आपसी झगड़े के बाद बहू ने सल्फास की गोली खाकर अपनी जीवनलीला ही समाप्त कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीं परिजन ने बताया कि उनकी बिटिया को शादी के 2 महीने बाद से ही ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। आख़िरकार वहीं हुआ जिसका डर था। मामला नवादा के पकरीबरावा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है । जहां सास- बहू में बीच आपसी झगड़े के बाद बहू ने गुस्से ने आकर सल्फास की गोली खा कर मौत को गले लगा लिया। मृतका काजल कुमारी के पिता कृष्ण कन्हैया…

Read More

फिल्म अभिनेता परेश रावल गुजरात चुनाव को लेकर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार कर रहे थे। लेकिन प्रचार के दौरान बंगालियों को लेकर की गई अपनी एक टिप्पणी को लेकर वह विवादों में फंस गए हैं। दरअसल परेश रावल ने हाल ही में गुजरात चुनाव को लेकर प्रचार के दौरान अपने भाषण में कहा कि गुजरात के लोग महंगाई को बर्दाश्त कर लेंगे लेकिन पड़ोस के बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को नहीं। इसके बाद से ही उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा था, गैस सिलेंडर महंगे हैं, लेकिन कीमतें कम हो जाएंगी। लोगों…

Read More

वाराणसी। भारतीय थल सेना के अग्निवीर भर्ती रैली में 17वें दिन शुक्रवार को छावनी क्षेत्र स्थित रणबांकुरे मैदान में आयोजित दौड़ में मिर्जापुर जनपद के मड़िहान,मिर्जापुर सदर,चुनार व जौनपुर जनपद के बदलापुर तहसीलों के अभ्यर्थियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। पंजीकृत 7601 में 5321 युवाओं ने दौड़ में दमखम दिखाया लेकिन सफलता 574 अभ्यर्थियों को ही मिली। सैन्य अफसरों के अनुसार शनिवार को जौनपुर जनपद के मछलीशहर, जौनपुर सदर व वाराणसी के राजातालाब तहसीलों के 7838 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। रणबांकुरे मैदान के 400 मीटर वाले ट्रैक पर 4 चक्कर लगाकर 1600 मीटर की दौड़ युवाओं को लगानी पड़…

Read More

बेगूसराय। केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि भारत को जी-20 की मेजबानी करने का मौका मिलना गर्व और खुशी की बात है। यह नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत की बड़ी उपलब्धि है। इस मेजबानी के दौरान देश के विभिन्न राज्यों में 60 स्थानों पर महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होंगे। केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को बेगूसराय में कहा कि जी-20 की मेजबानी करना नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार की बड़ी उपलब्धि है। इससे दुनिया को भारत के वैभव, भारत की संस्कृति, भारत के उत्थान, भारत…

Read More