Author: दिनेश ओरांव

Gumla : झारखंड के गुमला जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना की सूचना पुलिस को देने के बजाय गांव में पंचायत बैठाकर मामले को दबाने की कोशिश की गई। पंचायत ने कथित तौर पर आरोपी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। आरोप यह भी है कि आरोपी से तत्काल मिले 20 हजार रुपये में से शराब और मांस की पार्टी की गई। मामला घाघरा थाना क्षेत्र के पलमा गांव का बताया जा रहा है। गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को इसकी गुप्त सूचना दी,…

Read More

मुकेश रंजन Ranchi : राजधानी के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में रविवार को रांची जिला के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय थ्रोबॉल खिलाड़ियों ने “एक खेल, एक संघ, एक पहचान” के समर्थन में शांतिपूर्ण सांकेतिक प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने सिर पर काला पट्टा बांधकर झारखंड में प्रत्येक खेल के लिए एक ही मान्यता प्राप्त संघ की व्यवस्था बनाए रखने की मांग की। खिलाड़ियों का कहना था कि झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ पिछले 18 वर्षों से खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है, जिसके परिणामस्वरूप राज्य के अनेक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई…

Read More

मुकेश रंजन Ranchi/ Jamshedpur : लौह नगरी जमशेदपुर के भूंईंयाडीह पार्क में विस्थापितों के हक, अधिकार और न्याय को लेकर आयोजित बैठक में लोकहित अधिकार पार्टी ने संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया। विस्थापन संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने विशेष रूप से भाग लिया। दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर पहुंचे हरिनाथ साहू ने विस्थापित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए चरणबद्ध आंदोलन चलाने की घोषणा की। साथ ही पूरे जमशेदपुर जिले में संगठन को मजबूत करने…

Read More

बोड़ेया और अरसंडे के पहानों ने रीति-रिवाज से चढ़ाई बलि, अच्छी वर्षा, भरपूर फसल और जनकल्याण की मांगी कामना मुकेश रंजन Ranchi : राजधानी रांची के कांके प्रखंड अंतर्गत बोड़ेया एवं अरसंडे गांव में रविवार को आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक आषाढ़ी पूजा पूरे श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गांव के देवी मड़ई में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित कर गांव, राज्य और समाज की सुख-शांति, समृद्धि तथा उत्तम वर्षा की कामना की गई। आषाढ़ी पूजा के अवसर पर बोड़ेया गांव के विश्वकर्मा पहान एवं अरसंडे गांव के सुकरा पहान…

Read More

देर रात असामाजिक तत्वों की शर्मनाक करतूत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; पुलिस ने दोषियों की गिरफ्तारी के लिए तेज की जांच मुकेश रंजन  Ranchi: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत संग्रामपुर गांव स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और तनाव का माहौल व्याप्त है। धार्मिक आस्था पर हुए इस हमले से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है और दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार की देर रात की है। शनिवार की सुबह जब श्रद्धालु…

Read More

Ranchi : झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि बांस आधारित उद्योग राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तिकरण और रोजगार सृजन को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और महिलाएं उद्यमिता से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी। शुक्रवार को रांची स्थित जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस) में आयोजित ‘बंबू इकोसिस्टम कॉन्क्लेव-2026’ के नीति संवाद को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन के दौरान उद्योग, पर्यटन और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में झारखंड…

Read More

Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 13 और 14 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही 17 जुलाई तक राज्यभर में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 जुलाई को राज्य के उत्तर-पूर्वी, उससे सटे मध्यवर्ती तथा दक्षिण-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं 14 जुलाई को उत्तर-पश्चिमी और मध्यवर्ती जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम…

Read More

गढ़वा। गढ़वा जिले के वन प्रमंडल रंका अंतर्गत सीमावर्ती सिंजो गांव में शुक्रवार तड़के जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। मृतक की पहचान सिंजो निवासी इंद्रदेव यादव (50) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह करीब 3:30 बजे इंद्रदेव यादव किसी काम से घर के बाहर निकले थे। इसी दौरान गांव के आसपास घूम रहे एक जंगली हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हाथी ने उन्हें सूंड से उठाकर कई बार जमीन पर पटक दिया, जिससे उनकी…

Read More

New Delhi : आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। अब तक एक करोड़ से अधिक करदाता अपना ITR दाखिल कर चुके हैं। यदि आपने भी ITR भर दिया है, लेकिन बाद में पता चला कि उसमें कोई गलती रह गई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आयकर विभाग करदाताओं को ‘Discard Income Tax Return’ की सुविधा देता है, जिसके जरिए बिना सत्यापित (Unverified) ITR को हटाकर नया ITR दाखिल किया जा सकता है। कब कर सकते हैं ITR डिलीट? ‘Discard Return’ का विकल्प केवल उन्हीं ITR पर उपलब्ध होता है, जिनका ई-वेरिफिकेशन (E-Verification)…

Read More

सहरसा: बिहार के सहरसा जिले में एक शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया, जब भोजन को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। घटना महिषी प्रखंड के राजनपुर गांव की है, जहां सिमरी बख्तियारपुर से बारात आई थी। जानकारी के अनुसार, निकाह की रस्में शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद बाराती भोजन करने बैठे। आरोप है कि उन्हें खस्सी (मटन) परोसने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन भोजन में चिकन परोसा गया। इसे लेकर कुछ बारातियों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते…

Read More