Author: दिनेश ओरांव

Ranchi : राजधानी रांची के बुढ़मू अंचल के अंचल अधिकारी (सीओ) को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एसीबी की यह कार्रवाई एक राजस्व कर्मचारी से पूछताछ के बाद की गई। सूत्रों के अनुसार, एसीबी ने पहले बुढ़मू अंचल कार्यालय में पदस्थापित एक राजस्व कर्मचारी से पूछताछ की। उसके बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर अंचल अधिकारी को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल एसीबी की ओर से मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह भी स्पष्ट…

Read More

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत खरसीदाग ओपी इलाके से 23 वर्षीय एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक युवक कथित तौर पर उसकी निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग कर रहा था। लगातार मिल रही धमकियों के कारण युवती मानसिक तनाव में थी। परिजनों के अनुसार, युवती 6 जुलाई को बिना किसी को बताए घर से निकल गई। वह अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गई, जबकि आधार कार्ड अपने साथ लेकर गई है। मोबाइल घर में…

Read More

Jaipur : राजस्थान की राजधानी जयपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय आयुषी शर्मा ने कथित तौर पर अनुकंपा नियुक्ति और करोड़ों रुपये की संपत्ति पाने के लिए अपनी मां नीरज शर्मा की हत्या की साजिश रची। मामले में आयुषी समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, एयरपोर्ट कॉलोनी निवासी एलडीसी विजय वशिष्ठ उर्फ विजय शर्मा का करीब एक वर्ष पहले निधन हो गया था। परिवार में उनकी पत्नी नीरज शर्मा, बेटी आयुषी और एक मानसिक रूप से दिव्यांग बेटा है। विजय शर्मा की मृत्यु…

Read More

गर्मी और बरसात के मौसम में मक्खियां तेजी से बढ़ती हैं। ये न केवल खाने-पीने की चीजों को दूषित करती हैं, बल्कि कई तरह के बैक्टीरिया और कीटाणु भी फैला सकती हैं। यदि घर में बार-बार मक्खियां आ रही हैं, तो कुछ आसान आदतें अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। 1. खिड़कियों और दरवाजों की जाली ठीक रखें यदि जाली फटी हुई है या उसमें कहीं गैप है, तो मक्खियां आसानी से घर के अंदर आ जाएंगी। समय-समय पर जाली की जांच करें और जरूरत पड़ने पर उसे बदल दें। 2. कूड़ेदान रोज खाली…

Read More

विजन 2050 राष्ट्रीय हितधारक परामर्श में Google, Microsoft, Oracle, IBM, AWS समेत वैश्विक कंपनियों के साथ हुई रणनीतिक चर्चा New Delhi/ Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि झारखंड सरकार तकनीकी नवाचारों को अपनाने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित सुशासन को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य अपनी पारंपरिक ज्ञान-सम्पदा और स्थानीय बुद्धिमत्ता का आधुनिक तकनीक के साथ समन्वय कर विकास का एक समावेशी मॉडल स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि झारखंड आने वाले समय में नवाचार आधारित प्रौद्योगिकी विकास का अग्रणी राज्य बनेगा। मुख्यमंत्री विजन-2050 के तहत आयोजित राष्ट्रीय हितधारक परामर्श…

Read More

पर्यटन स्थल से लौटते समय तीन महिलाओं ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस; आरोपियों की पहचान में जुटी टीम Ranchi : राजधानी रांची के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दशम फॉल से लौट रही तीन महिलाओं के साथ स्कॉर्पियो सवार कुछ युवकों द्वारा कथित रूप से पीछा करने और परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद महिलाओं में भय और दहशत का माहौल है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, तीनों महिलाएं दशम फॉल घूमकर लौट रही थीं। इसी दौरान…

Read More

ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी बोले— ‘आपकी समस्या हमारी प्राथमिकता’, शिकायतों का हुआ त्वरित निष्पादन, फोन, व्हाट्सएप व शिकायत पेटिका से भी दर्ज होगी शिकायत मुकेश रंजन Ranchi : आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को बुढ़मू थाना परिसर में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक गौरव गोस्वामी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ पुलिस उपाधीक्षक राम नारायण चौधरी, बुढ़मू थाना प्रभारी नवीन शर्मा तथा ठाकुरगांव थाना प्रभारी शुभम कुमार ने भी लोगों की शिकायतें सुनीं…

Read More

नन्हे विद्यार्थियों से लेकर वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक किया योगाभ्यास, स्वस्थ तन-मन का दिया संदेश Ranchi : काशीनाथ महतो पब्लिक स्कूल, सुकुरहुटू, कांके में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नियमित योगाभ्यास एवं शारीरिक व्यायाम सत्र का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर उच्च कक्षाओं तक के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं एकाग्रता के साथ विभिन्न योगासन और स्ट्रेचिंग अभ्यास किए। विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में बच्चों ने शरीर को स्वस्थ, लचीला एवं ऊर्जावान बनाए रखने वाले विभिन्न योगाभ्यास किए। इस दौरान…

Read More

नई दिल्ली/रांची : झारखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम के पहले दिन आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल गवर्नेंस और भविष्य की तकनीकों पर व्यापक मंथन हुआ। इसमें देश-विदेश के उद्योग जगत, आईटी कंपनियों, नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों और तकनीकी विशेषज्ञों ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि “झारखंड की पहचान केवल माइंस से नहीं, बल्कि माइंड्स से भी होनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि राज्य ने देश को…

Read More

Ranchi/ New Delhi : झारखंड सरकार 8 और 9 जुलाई को नई दिल्ली में दो दिवसीय ‘नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन’ का आयोजन करेगी। सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में देश-विदेश के उद्योगपति, निवेशक, नीति-निर्माता और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य में औद्योगिक निवेश, सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल गवर्नेंस और पर्यटन क्षेत्र में निवेश एवं साझेदारी को बढ़ावा देना है। सरकार के अनुसार, यह आयोजन ‘झारखंड विज़न 2050’ को गति देने और राज्य की थीम ‘एक्सप्लोर इंफिनाइट अपॉर्चुनिटीज’ को धरातल पर उतारने की…

Read More