Khunti : जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र के तिलमा गांव में देवर और भाभी के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों की पहचान सागर पाहन और रंदाय टूटी के रूप में हुई है। पुलिस प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के बीच दोनों के बीच कथित प्रेम संबंध होने की चर्चा है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस संबंध में किसी भी दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले परिवार में विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि महिला का पति…
Author: दिनेश ओरांव
Mumbai : इश्कनामा की रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘नरक’ जारी कर दिया है। शहनाज गिल और जय रंधावा स्टारर यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘नरक’ को बी प्राक और ज्योतिका टंगरी ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल जानी ने लिखे हैं। यह गाना एक बेहद भावुक और रूह को छू लेने वाला डार्क रोमांटिक ट्रैक है। बी प्राक की दर्दभरी आवाज और जानी के संवेदनशील बोल इस गीत को और भी प्रभावशाली बनाते हैं। रिलीज होते ही यह गाना दर्शकों के बीच पसंद किया…
पर्यटन, हरित ऊर्जा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और विनिर्माण क्षेत्रों में निवेश व साझेदारी पर हुई चर्चा, ईज़माईट्रिप करेगा झारखंड पर्यटन का प्रचार रांची। झारखंड सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 के दूसरे दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश-विदेश के उद्योग संगठनों, वैश्विक निवेशकों और कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों के साथ बिजनेस-टू-गवर्नमेंट (B2G) संवाद में कई अहम बैठकें कीं। इन बैठकों में पर्यटन, हरित ऊर्जा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, औद्योगिक अवसंरचना और विनिर्माण समेत विभिन्न क्षेत्रों में निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा हुई। सिंगापुर ने जताई दीर्घकालिक साझेदारी की इच्छा भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग वी कुएन के…
उद्योग, डिजिटल परिवर्तन और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में हुए समझौते Ranchi: झारखंड ने उद्योग, प्रौद्योगिकी और पर्यटन क्षेत्र में बड़े निवेश आकर्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राष्ट्रीय हितधारक परामर्श (National Stakeholders’ Consultation) के समापन सत्र में राज्य सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में 14 सहमति पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इन समझौतों के जरिए राज्य में ₹99,639 करोड़ के प्रस्तावित निवेश का मार्ग प्रशस्त हुआ है। जिंदल समूह करेगा सबसे बड़ा निवेश उद्योग विभाग के तहत हुए समझौतों में जिंदल स्टील लिमिटेड ने ₹40,000 करोड़ और जिंदल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड ने…
New Delhi/ Ranchi : National Stakeholders Consultation 2026 के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग वी कुएन (Mr. Simon Wong Wie Kuen) से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड में निवेश की संभावनाओं, वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने और राज्य में नए अवसरों के सृजन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में औद्योगिक विकास, निवेश आकर्षित करने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड निवेश और विकास की अपार संभावनाओं वाला राज्य है। राज्य सरकार…
विजन-2050 के तहत 50 GCC, 1,000 AI स्टार्टअप और एक लाख से अधिक रोजगार सृजन का लक्ष्य New Delhi/ Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सुशासन और डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए व्यापक रोडमैप पेश किया है। नई दिल्ली के ताज पैलेस होटल में आयोजित दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 के दौरान सरकार ने AI आधारित डिजिटल परिवर्तन की रणनीति और प्रस्तावित झारखंड AI नीति 2026-2031 की रूपरेखा साझा की। सरकार के अनुसार, नई नीति का उद्देश्य शासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और नागरिक सेवाओं में AI का प्रभावी…
Ranchi : रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के वीआईपी इलाके अशोक नगर में चोर को पकड़ने के दौरान चर्चित बिल्डर निशित केसरी के बॉडीगार्ड से मिसफायर हो गया, जिससे उसे खुद ही गोली लग गई। घायल बॉडीगार्ड को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रांची के सिटी पुलिस अधीक्षक (एसपी) पारस राणा ने गुरुवार को बताया कि केसरी बिल्डर के आवास में बुधवार रात करीब दो बजे चोर के आने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद घर में मौजूद एक बॉडीगार्ड अपनी एके-47 राइफल लेकर चेक करने के लिए बाहर निकला। इसी…
पूर्वी सिंहभूम: मानगो गुरुद्वारा रोड पर हुए चर्चित राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा हत्याकांड की जांच के दौरान बुधवार देर रात मुख्य आरोपित साहेब सिंह उर्फ शब्बे पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, हथियार बरामदगी के दौरान आरोपित ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपित को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद साहेब सिंह उर्फ शब्बे अपने तीन साथियों के साथ देर रात पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने पहुंचा…
Health Desk : नहाने के बाद गीले तौलिए को बिस्तर, दरवाजे या कमरे के किसी भी कोने में छोड़ देना कई लोगों की सामान्य आदत होती है। हालांकि, वास्तु शास्त्र में इसे शुभ नहीं माना गया है। वहीं, स्वच्छता और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी गीला तौलिया लंबे समय तक घर के अंदर या बिस्तर पर रखना उचित नहीं माना जाता। बेड पर गीला तौलिया रखने के बारे में क्या कहता है वास्तु? वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम विश्राम और सकारात्मक ऊर्जा का स्थान माना जाता है। मान्यता है कि बिस्तर पर गीला तौलिया या कपड़ा रखने से कमरे में…
जामताड़ा: स्वास्थ्य मंत्री के विधानसभा क्षेत्र जामताड़ा का सदर अस्पताल एक बार फिर विवादों में है। अस्पताल में एक ही रात में तीन मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि अस्पताल प्रशासन ने आरोपों से इनकार किया है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात इलाज के लिए पहुंचे दो मरीजों की सदर अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, सांप काटने से पीड़ित एक युवती को धनबाद रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान 25…
