बच्चा चोर के अफवाह से निपटने के लिए चलाया जागरूकता अभियान

कुंडहित: पिछले कुछ दिनों के दौरान पहले कुंडहित के बनकाठी फिर नाटुलतला में बच्चा चोर की उड़ी अफवाह और इस वजह से ग्रामीणों के बीच हुई अफरा तफरी को लेकर कुंडहित पुलिस सतर्क हो गई है। बुधवार को थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रखंड

https://pratahnewz.com/crowds-gathered-to-hear-the-story-of-videshu-ji-maharaj-the-famous-story/
Advertisement

कुंडहित: पिछले कुछ दिनों के दौरान पहले कुंडहित के बनकाठी फिर नाटुलतला में बच्चा चोर की उड़ी अफवाह और इस वजह से ग्रामीणों के बीच हुई अफरा तफरी को लेकर कुंडहित पुलिस सतर्क हो गई है। बुधवार को थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रखंड मुख्यालय के अलावा सहित विभिन्न गांवो में जाकर ग्रामीणों और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों से मुलाकात की गई और उन्हें बच्चा चोर के उड़ रहे अफवाह के बाबत जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि किसी प्रकार की संदेहजनक स्थिति होने पर सबसे पहले पुलिस को सूचित करें और कानून अपने हाथ में ना ले।

थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि बच्चा चोरी के मद्देनजर कभी-कभी मॉब लिंचिंग की घटनाएं घट जाती है जिसका खामियाजा अंतत ग्रामीणों को ही उठाना पड़ता है। ऐसे में इस स्थिति से निपटने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।ताकि इस प्रकार की स्थिति होने पर ग्रामीण कानून अपने हाथ में लेने से बचे और हर छोटी से बड़ी सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। थाना प्रभारी श्री यादव ने बताया कि अभी तक क्षेत्र में बच्चा चोरी का कोई मामला सामने नहीं आया है बावजूद इसके आगे भी क्षेत्र में इस तरह का अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.