सिद्धो कान्हू की जयंती पर 11 को भोगनाडीह जाएंगे मुख्यमंत्री

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Sahebganj : वीर क्रांतिक्रारी सिद्धो कान्हू की जयंती पर 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भोगनाडीह में होनेवाले जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की बैठक आयोजित

झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में 28 को शपथ लेंगे हेमंत सारेन
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Sahebganj : वीर क्रांतिक्रारी सिद्धो कान्हू की जयंती पर 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भोगनाडीह में होनेवाले जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी ने किया।

बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भोगनाडीह बरहेट में आगमन को लेकर बैठक में विशेष चर्चा की गई।

बैठक में सभी पंचायत के अध्यक्ष और सचिव को निर्देश दिया गया कि अपने पंचायतों में बैठक कर प्रखंड समिति को कार्यक्रम की सूचना दें।

बैठक को ज़िला सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम, जिला संयोजक मंडली सदस्य संजय गोस्वामी,झामुमो जिला सचिव सुरेश टुडू,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो नजरुल इस्लाम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी सहित अन्य ने संबोधित किया।

वहीं बैठक में झामुमो जिला सचिव सुरेश टुडू, केंद्रीय समिति सदस्य संजय गोस्वामी, संजीव सामु हेंब्रम, प्रो नजरुल इस्लाम को झामुमो प्रखंड समिति की ओर से अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.