राज्य में सरकार प्रायोजित और पोषित क्रैकडाउन की तैयारी : बाबूलाल मरांडी

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में बड़े पैमाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और समाज के बुद्धिजीवियों पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है। उन्होंने रविवार को ट्विट कर कहा कि राज्य में सरकार प्रायोजित और पोषित क्रैकडाउन की तैयारी चल

Advertisement

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में बड़े पैमाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और समाज के बुद्धिजीवियों पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है। उन्होंने रविवार को ट्विट कर कहा कि राज्य में सरकार प्रायोजित और पोषित क्रैकडाउन की तैयारी चल रही है, जो इस सरकार के खिलाफ बोलेगा या लिखेगा उसपर पुलिस की मदद से सरकार से सरकार जुल्म करेगी। उन्हें जेल भेजेगी।

बाबूलाल ने दावा किया कि कुछ महा भ्रष्ट सरकारी मुलाजिमों को यह गलत काम करने की सुपारी दी जा रही है। ऐसे में झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं और मीडियाकर्मियों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ये लोग फर्जी मुकदमा करवाने में माहिर हैं। परिवारवाद, लूट और तानाशाही मानसिकता में सरकार आकंठ डूबी हुई है। इस सरकार को अगर लगता है कि आम जनता को जेल में डालकर और उन्हें पुलिस से प्रताड़ित कर सच को दबा देंगे तो ये उनकी भूल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.