मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता के खिलाफ पीई दर्ज करने के प्रस्ताव को दी स्वीकृति

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर अमल करते हुए भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर लगातार एक्शन में हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने रविवार को हजारीबाग पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह के विरुद्ध आयकर विभाग

Advertisement

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर अमल करते हुए भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर लगातार एक्शन में हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने रविवार को हजारीबाग पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह के विरुद्ध आयकर विभाग द्वारा आय से अधिक धनार्जन करने से संबंधित जांच प्रतिवेदन के आधार पर पीई दर्ज करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।

आयकर विभाग ने हजारीबाग पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह के आवास पर 22 नवंबर, 2022 को की गई तलाशी के दौरान कुल 406.28 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति मिली थी। इसमें 17.13 लाख रुपये नकद, 170.15 लाख रुपये के गहने एवं बहुमूल्य धातु, 64 लाख रुपये बैंक खातों में जमा राशि और 155 लाख रुपये परिवार के नाम पर अचल संपत्ति के रूप में मिले थे, जिसे जब्त कर लिया गया था। इस सिलसिले में प्रधान आयकर निदेशक (अन्वेषण) कार्यालय, पटना द्वारा तलाशी और जब्ती से संबंधित प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.