बैंक आॅफ इंडिया ने अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर संगोष्ठी का किया आयोजन

Ranchi : बैंक आॅफ इंडिया, रांची अंचल के तत्वावधान में बुधवार को बिरसा मुंडा सभागार में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आंचलिक प्रबंधक संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में वर्ष 2024 का थीम ‘बहुभाषी शिक्षा-अंतर-पीढ़ीगत शिक्षा का एक स्तंभ है’

Advertisement

Ranchi : बैंक आॅफ इंडिया, रांची अंचल के तत्वावधान में बुधवार को बिरसा मुंडा सभागार में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आंचलिक प्रबंधक संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में वर्ष 2024 का थीम ‘बहुभाषी शिक्षा-अंतर-पीढ़ीगत शिक्षा का एक स्तंभ है’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर निर्मल दुबे, सहायक निदेशक, क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय (पूर्व क्षेत्र), राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर संबोधित किया। आॅनलाइन माध्यम से जुड़कर आंचलिक प्रबंधक संजीव कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम मौलिक रूप से अपनी मातृभाषा में ही सोचते हैं और विचार करते हैं इसलिए अपने घर, समाज और कार्यालय में बेहिचक अपनी मातृभाषा का प्रयोग करना चाहिए।

नरेंद्र कुमार दास, उप आंचलिक प्रबंधक ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस भाषा में हम अपनी मां से बात करते हैं या जो हम पहली भाषा सीखते हैं वही हमारी मातृभाषा कहलाती है। एक ही स्थान या एक ही परिवार में होने के बावजूद भी हम सभी की मातृभाषा या मातृबोली अलग-अलग हो सकती है। जरुरी नहीं की जो मेरी मातृभाषा है वही मेरे बच्चों की भी हो। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के अनुसार हर दो सप्ताह में एक भाषा विलुप्त हो जाती है जिसके कारण विश्व एक पूरी सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत खोते जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन राजेश यादव, प्रबंधक (राजभाषा) और धन्यवाद ज्ञापन दिनेश कुमार यादव, मुख्य प्रबंधक, सतर्कता विभाग द्वारा किया गया।

इस अवसर सभी प्रतिभागियों की उपस्थिति में उप आंचलिक प्रबंधक नरेंद्र कुमार दास ने ई-पत्रिका का विमोचन किया। मौके पर डॉ. नीरज कुमार चतुर्वेदी, अनुराग वर्मा, जेम्मा टोप्पो, संतोष मेहता, रंजीता गोप, प्रियंका वर्धन, सुषमा कुमारी, कौशल किशोर, नजमुल होदा, अनिल कुमार, पल्लवी कुमारी, खुशबू तिवारी, स्नेहा कच्छप, प्रदीप चटर्जी, नितेश कुमार, शिल्पी भाटिया, प्रियंका कुमारी, मिक्की जॉन सोय समेत आंचलिक कार्यालय और शाखाओं से स्टाफ उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.