एसएसवीएम धुर्वा में मना अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

Ranchi: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की आचार्या नमिता सिंह, सुतापा सन्याल और विमला कुमारी ने मातृभाषा विषय पर अपने-अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि हमें अपनी मातृभाषा

Advertisement

Ranchi: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की आचार्या नमिता सिंह, सुतापा सन्याल और विमला कुमारी ने मातृभाषा विषय पर अपने-अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि हमें अपनी मातृभाषा को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए। हमें हमारे घरों में अपने बच्चों से अपनी मातृभाषा में बात करनी चाहिए। विद्यालय के प्राचार्य ललन कुमार ने कहा कि हमें अपनी मातृभाषा के प्रति लगाव और प्रेम रखना चाहिए तथा हमें अपनी मातृभाषा के प्रति गौरव महसूस करना चाहिए।

उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस एक विश्वव्यापी दिवस है जो भाषाई और सांस्कृतिक विविधता के बारे में जागरूकता बढ़ाने और बहुभाषावाद को बढ़ावा देने के लिए 21 फरवरी को आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर मीना कुमारी, राकेश पाण्डेय, शुभश्री तिवारी, कुमरेंद झा, रमाशंकर सिंह, सहित सभी आचार्यगण उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.