बोकारो में अमन साहू गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 7 अपराधी गिरफ्तार

Bokaro : बोकारो में पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अमन साहू गिरोह से जुड़े सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय रंगदारी गिरोह को बड़ा झटका लगा है। पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने गुरुवार

बोकारो में अमन साहू गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 7 अपराधी गिरफ्तार
Advertisement

Bokaro : बोकारो में पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अमन साहू गिरोह से जुड़े सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय रंगदारी गिरोह को बड़ा झटका लगा है।

पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि यह सफलता नगर डीएसपी के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल (SIT) की सक्रियता से मिली है। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ अपराधी स्थानीय व्यवसायियों और ठेकेदारों से मोबाइल फोन के जरिए रंगदारी की मांग कर रहे हैं।

जांच के दौरान अमन साहू, राहुल दुबे और मयंक सिंह के गिरोह का नाम सामने आया। बताया गया कि ये लोग प्रकाश शुक्ला के माध्यम से धमकी भरे कॉल कर रंगदारी वसूलने का काम कर रहे थे।

इस मामले में बालीडीह थाना और बीएस सिटी थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एसआईटी का गठन कर जांच तेज कर दी।

तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों में प्रिंस कुमार गुप्ता उर्फ भाटिया, श्याम कुमार सिंह, अजय सिंह, ओम प्रकाश पॉल, जैनेन्द्र शुक्ला, गोलू कुमार और भूपेंद्र सिंह शामिल हैं।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, एक 7.65 एमएम पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, एक मैगजीन, दो चाकू, आठ मोबाइल फोन, एक स्कूटी, दो एटीएम कार्ड और 600 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, जब्त मोबाइल फोन का इस्तेमाल रंगदारी मांगने के लिए किया जा रहा था।

पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार गुप्ता ने हथियार बरामदगी के समय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें वह खुद घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में संगठित अपराध और रंगदारी जैसे मामलों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि आम लोगों और व्यवसायियों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *