पिठोरिया पुलिस की तत्परता से मिली बड़ी सफलता, लापता दो बहनें सकुशल बरामद

परिजनों ने ली राहत की सांस, पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना मुकेश रंजन Ranchi : राजधानी रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र से लापता हुई दो नाबालिग बहनों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। दोनों बहनों की बरामदगी के बाद

पिठोरिया पुलिस की तत्परता से मिली बड़ी सफलता, लापता दो बहनें सकुशल बरामद
Advertisement
  • परिजनों ने ली राहत की सांस, पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना

मुकेश रंजन
Ranchi : राजधानी रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र से लापता हुई दो नाबालिग बहनों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। दोनों बहनों की बरामदगी के बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों के हवाले कर दिया। बच्चियों के सकुशल घर लौटने से परिवार में राहत और खुशी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को दोनों नाबालिग बहनों के लापता होने के संबंध में पिठोरिया थाना में आवेदन दिया गया था। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए उसी दिन दोनों बहनों को सकुशल बरामद कर लिया।

बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों बहनों को सुरक्षित उनके परिजनों के हवाले कर दिया। बेटियों के सकुशल वापस मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के प्रति आभार जताया।

पिठोरिया पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में भी सकारात्मक संदेश गया है। लोगों ने पुलिस की सक्रियता और तत्परता की सराहना की। बच्चियों की सकुशल बरामदगी में थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय एवं एसआई संतोष कुमार दास की भूमिका सराहनीय रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.