संतोष केसरी के निधन से शोक में समाज, केशरवानी वैश्य सभा ने बढ़ाया मदद का हाथ

मुकेश रंजन Ranchi : नगड़ी में समाज के युवा व्यवसायी एवं सामाजिक कार्यकर्ता संतोष केसरी के आकस्मिक निधन से केशरवानी वैश्य समाज में शोक की लहर है। इस दुखद घड़ी में रांची जिला केशरवानी वैश्य सभा एवं नगड़ी केशरवानी वैश्य सभा ने सकारात्मक पहल करते

संतोष केसरी के निधन से शोक में समाज, केशरवानी वैश्य सभा ने बढ़ाया मदद का हाथ

मुकेश रंजन
Ranchi : नगड़ी में समाज के युवा व्यवसायी एवं सामाजिक कार्यकर्ता संतोष केसरी के आकस्मिक निधन से केशरवानी वैश्य समाज में शोक की लहर है। इस दुखद घड़ी में रांची जिला केशरवानी वैश्य सभा एवं नगड़ी केशरवानी वैश्य सभा ने सकारात्मक पहल करते हुए शोकाकुल परिवार के साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया।

रांची जिला एवं नगड़ी सभा के पदाधिकारी शोकाकुल परिवार से मिले और परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार के सदस्यों का हाल जाना और भरोसा दिलाया कि समाज इस कठिन समय में उन्हें अकेला नहीं छोड़ेगा। पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के लोग परिवार के सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे। साथ ही संतोष केसरी के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी परिवार पर अचानक आई ऐसी विपत्ति बेहद पीड़ादायक होती है। ऐसे समय में समाज की जिम्मेदारी केवल संवेदना व्यक्त करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि जरूरत के समय परिवार को भावनात्मक और व्यावहारिक सहयोग भी मिलना चाहिए।

इस मौके पर रांची जिला केशरवानी वैश्य सभा के संरक्षक दौलतराम केशरी, जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार केशरी, जिला महामंत्री रूपेश केशरी, जिला कोषाध्यक्ष सह नगड़ी वैश्य सभा के कार्यकारी अध्यक्ष रवि कुमार केशरी, उपाध्यक्ष सह सलाहकार राधेश्याम केशरी, नगड़ी सभा के अध्यक्ष केदारनाथ साहू, महामंत्री विजय केशरी, प्रदेश तरुण सभा के कोषाध्यक्ष सह नगड़ी सभा के कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश केशरी, नगड़ी सभा के कोषाध्यक्ष अरविंद केशरी, मंत्री मनीष केशरी एवं उज्ज्वल केशरी उपस्थित रहे।

दुःख की घड़ी में परिवार के साथ पूरा समाज:

केशरवानी वैश्य सभा के इस पहल से यह संदेश गया कि समाज के किसी भी परिवार पर संकट आने पर संगठन उसके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। पदाधिकारियों ने संतोष केसरी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.