रांची में झारखंड बंद के दौरान भाजपा का प्रदर्शन, रातू रोड पर जाम

Ranchi : छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुलाए गए झारखंड बंद के दौरान मंगलवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रांची के कई इलाकों में प्रदर्शन किया। सुबह करीब 11 बजे रातू रोड स्थित न्यू मार्केट चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

रांची में झारखंड बंद के दौरान भाजपा का प्रदर्शन, रातू रोड पर जाम
Advertisement

Ranchi : छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुलाए गए झारखंड बंद के दौरान मंगलवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रांची के कई इलाकों में प्रदर्शन किया। सुबह करीब 11 बजे रातू रोड स्थित न्यू मार्केट चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टायर जलाए।

प्रदर्शन के कारण रातू रोड पर जाम की स्थिति बन गई और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

मौके पर पहुंची पुलिस

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालने में जुट गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।

पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को समझाने तथा सड़क से हटने की कोशिश की।

किशोरगंज और हरमू चौक पर भी प्रदर्शन

इससे पहले हरमू रोड के किशोरगंज चौक और हरमू चौक पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर सड़क पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

पुलिस बल के पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए वहां से चले गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों से झारखंड बंद का समर्थन करने की अपील भी की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *