सिलागाई में बारिश का कहर, धराशायी हुई शहीद वीर बुधु भगत की प्रतिमा

भारी बारिश से ऐतिहासिक स्मृति स्थल को नुकसान, प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से लोगों में मायूसी मुकेश रंजन Ranchi : जिले के सिलागाई में भारी बारिश के बीच शहीद वीर बुधु भगत की स्थापित प्रतिमा धराशायी हो गई। प्रतिमा के गिरने की तस्वीर सामने आने के

सिलागाई में बारिश का कहर, धराशायी हुई शहीद वीर बुधु भगत की प्रतिमा
  • भारी बारिश से ऐतिहासिक स्मृति स्थल को नुकसान, प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से लोगों में मायूसी

मुकेश रंजन
Ranchi : जिले के सिलागाई में भारी बारिश के बीच शहीद वीर बुधु भगत की स्थापित प्रतिमा धराशायी हो गई। प्रतिमा के गिरने की तस्वीर सामने आने के बाद क्षेत्र में मायूसी का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण प्रतिमा का आधार कमजोर हुआ, जिसके बाद वह गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रतिमा के आसपास का हिस्सा भी मलबे में तब्दील नजर आ रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्थल की स्थिति पर चिंता जताते हुए प्रशासन से तत्काल निरीक्षण कराने तथा प्रतिमा को सम्मानपूर्वक सुरक्षित करने की मांग की है।

शहीद की स्मृति से जुड़ा स्थल, संरक्षण की उठी मांग:

वीर बुधु भगत झारखंड के महान स्वतंत्रता सेनानियों में गिने जाते हैं। सिलागाई से जुड़ा उनका स्मृति स्थल स्थानीय लोगों के लिए गौरव और प्रेरणा का केंद्र है। ऐसे में प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने से लोगों में आक्रोश के साथ-साथ गहरी निराशा भी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐतिहासिक एवं महापुरुषों की स्मृतियों से जुड़े स्थलों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपने वीर सपूतों के संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा ले सकें। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर प्रतिमा को पुनः स्थापित कराने और स्थल का स्थायी संरक्षण सुनिश्चित करने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.