Breaking : धुर्वा से लापता भाई-बहन सकुशल बरामद, रांची पुलिस ने 2 को दबोचा

Ranchi : धुर्वा थाना क्षेत्र से बीते 13 दिनों से लापता दो भाई-बहन अंश और अंशिका को रांची पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने

Breaking : धुर्वा से लापता भाई-बहन सकुशल बरामद, रांची पुलिस ने 2 को दबोचा
Advertisement

Ranchi : धुर्वा थाना क्षेत्र से बीते 13 दिनों से लापता दो भाई-बहन अंश और अंशिका को रांची पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

एसएसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों को रामगढ़ जिले के चितरपुर इलाके से सुरक्षित बरामद किया। पुलिस ने बच्चों की तलाश के दौरान लगातार तकनीकी और स्थानीय स्तर पर इनपुट जुटाए, जिसके आधार पर टीम को अहम सुराग मिला और फिर बच्चों तक पहुंच बनाई गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मामले में संलिप्तता के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि बच्चों को किस उद्देश्य से ले जाया गया था और इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति शामिल तो नहीं है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई पूछताछ व साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *