पीवीयूएनएल, पतरातू में लोहरी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Patratu: पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) के टाउनशिप ग्राउंड में लोहरी पर्व का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ए.के. सहगल एवं रेणु सहगल ने उपस्थित कर्मचारियों और उनके परिजनों को लोहरी की शुभकामनाएं दीं

पीवीयूएनएल, पतरातू में लोहरी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
Advertisement

Patratu: पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) के टाउनशिप ग्राउंड में लोहरी पर्व का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ए.के. सहगल एवं रेणु सहगल ने उपस्थित कर्मचारियों और उनके परिजनों को लोहरी की शुभकामनाएं दीं तथा सभी के सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पीवीयूएनएल, पतरातू में लोहरी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
पीवीयूएनएल, पतरातू में लोहरी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

कार्यक्रम में परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें अनुपम मुखर्जी (मुख्य महाप्रबंधक, परियोजना), मनीष खेतरपाल (महाप्रबंधक, ओएंडएम), ओ.पी. सोलंकी (महाप्रबंधक, मेंटेनेंस) तथा जोगेश चंद्र पात्र (महाप्रबंधक, ऑपरेशन एवं कमीशनिंग) शामिल थे। सभी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कर्मचारियों को संबोधित करते हुए लोहरी पर्व के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक महत्व पर प्रकाश डाला।

पीवीयूएनएल, पतरातू में लोहरी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
पीवीयूएनएल, पतरातू में लोहरी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

अपने संबोधन में अधिकारियों ने कहा कि लोहरी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए। पारंपरिक लोकगीतों, अग्नि पूजन एवं उल्लासपूर्ण माहौल के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने कर्मचारियों के बीच आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकजुटता को और मजबूत किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *