यात्रियों से भरी बस ने खड़ी ट्रेलर में मारी टक्कर

रामगढ़। रांची – पटना मुख्य मार्ग फोरलेन सड़क स्थित मुरपा में सोमवार की दोपहर सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर को सवारियों से भरी यात्री बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना इतनी जोरदार थी कि बस ट्रेलर के पिछले हिस्से में बुरी तरह घुस

Advertisement

रामगढ़। रांची – पटना मुख्य मार्ग फोरलेन सड़क स्थित मुरपा में सोमवार की दोपहर सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर को सवारियों से भरी यात्री बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना इतनी जोरदार थी कि बस ट्रेलर के पिछले हिस्से में बुरी तरह घुस कर फंस गयी। घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। वहीं बस पर सवार अन्य दर्जनों लोग भी चोटिल हुए हैं। हादसे में सौंदा डी भुरकुंडा निवासी (47) प्रमोद श्रीवास्तव की मौत घटनास्थल पर हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने इलाज के लिए जाते वक्त दम तोड़ दिया। समाचार लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। वही, दर्जनों लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इनमें तीन की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार, हजारीबाग से रामगढ़ की ओर जा रही गोलू यात्री बस ने फोरलेन सड़क के किनारे कुछ देर पूर्व चालक द्वारा पानी लेने के लिए खड़ी की गई ट्रेलर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा ट्रेलर में जाकर बुरी तरह फंस गया। वही, इस घटना में प्रमोद कुमार श्रीवास्तव का पैर भी बस और ट्रेलर के बीच फंस गया। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से प्रमोद को निकालने का काफी प्रयास किया गया। इस दौरान प्रमोद ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वही, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कुजू पुलिस टीम की तत्परता एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन-फानन में बस से घायल यात्रियों को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के कारण फोरलेन सड़क पूरी तरह से जाम हो गया। बाद में पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर सड़क से हटाकर आवागमन को सूचारू रूप से चालू कराया गया।

बस के जोरदार टक्कर की आवाज के बाद घायल यात्रियों के चीख-पुकार से पूरा मुरपा क्षेत्र दर्दनाक हो उठा। यात्रियों के चीख पुकार से सड़क के आसपास रहने वाले लोगों का हुजूम घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। दुर्घटना की भयावहता देख एकबारगी लोगों के रोम रोम में खौफ की सिरहन दौड़ पड़ी। आनन-फानन में लोग बचाव के लिए पुलिस के साथ भरपूर प्रयास करते दिखे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *