व्यवसायी सह आजसू नेता की चाकू से गला रेतकर हत्या

Ranchi : पंडरा के रवि स्टील के समीप स्थित विशाल फुटवेयर नामक दुकान के संचालक और आजसू पार्टी के रातू प्रखंड के उपाध्यक्ष भुपल साहू का अपराधियों ने गला रेत दिया। जख्मी हालत में उन्हें रातू के सिमलिया रिंग रोड स्थित इस्टर्न अस्पताल में भर्ती

व्यवसायी सह आजसू नेता की चाकू से गला रेतकर हत्या
Advertisement

Ranchi : पंडरा के रवि स्टील के समीप स्थित विशाल फुटवेयर नामक दुकान के संचालक और आजसू पार्टी के रातू प्रखंड के उपाध्यक्ष भुपल साहू का अपराधियों ने गला रेत दिया। जख्मी हालत में उन्हें रातू के सिमलिया रिंग रोड स्थित इस्टर्न अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी। घटना बुधवार देर शाम की है। वह रातू के चटकपुर स्थित सरना टोली के रहने वाले थे। सूचना मिलने के बाद वहां रातू थाना प्रभारी पहुंचे और घायल को तुंरत इस्टर्न अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन तब तक व्यवसायी का काफी खून बह चुका था। इलाज के दौरान देर रात भुपल की मौत हो गई।

आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि रवि स्टील के पास ही सत्संग चल रहा था। शोर के कारण किसी को घटना का पता नहीं चल पाया। जब वे जख्मी हालत में दुकान में गिर हुए थे, उस समय दुकानदारों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद हमलोगों ने तुरंत पंडरा पुलिस को फोन किया। पंडरा पुलिस तो नहीं पहुंची, लेकिन रातू थाना प्रभारी पहुंच गये। इस कारण पंडरा पुलिस के खिलाफ लोग आक्रोशित थे। बाद में आजसू नेता भरत काशी घटनास्थल पर पहुंचे और बाद में अस्पताल पहुंचे। भरत काशी ने विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। उस समय भुपल साहू ने बढ़-चढ कर उनका सहयोग किया था। उस समय कई लोग उनके दुश्मन बन गये थे। पुलिस ने घटना के बाद अगल-बगल के दुकान की सीसीटीवी की जांच की है। मामले को लेकर पंडरा और रातू पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने शुक्रवार को बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *