Barhi/ Hazaribagh : जिले के बरही थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य सदस्य घायल हो गए। हादसा पंचमाधव गंगटाही पुल के पास फोरलेन सड़क पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
शादी समारोह के लिए बिहार जा रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार, परिवार के लोग आसनसोल (पश्चिम बंगाल) के कुल्टी से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बिहार जा रहे थे। रास्ते में उनकी स्विफ्ट कार (WB 44A 0415) अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान—
-
पूनम देवी (55 वर्ष) — पत्नी श्रीनाथ यादव
-
जय भगवान यादव (40 वर्ष)
-
अंशिका कुमारी (10 वर्ष)
इन तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
छह लोग घायल, दो की हालत नाजुक
दुर्घटना में परिवार के छह अन्य सदस्य घायल हुए—
-
धर्मेंद्र यादव (35 वर्ष)
-
शिवम कुमार (12 वर्ष)
-
अभिराज कुमार
-
मृत्युंजय कुमार (8 वर्ष)
-
कौशल्या देवी (पत्नी जय भगवान यादव)
-
ज्योति कुमारी (24 वर्ष)
सभी घायलों को तुरंत बरही अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद धर्मेंद्र यादव और शिवम कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए पांच घायलों को हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
स्थानीय पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार हादसा तेज रफ्तार और वाहन का नियंत्रण खोने के कारण हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है और परिवार के बचे हुए सदस्य सदमे में हैं।



