राज्य स्थापना दिवस पर रन फ़ॉर झारखंड का आयोजन

Ramgarh: रामगढ़ डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज के निर्देश पर राज्य स्थापना दिवस पर मंगलवार को जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय के तत्वाधान में रन फॉर झारखंड का आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारंभ डीडीसी आशीष अग्रवाल ने किया। दौड़ पटेल चौक से प्रारंभ

राज्य स्थापना दिवस पर रन फ़ॉर झारखंड का आयोजन
Advertisement

Ramgarh: रामगढ़ डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज के निर्देश पर राज्य स्थापना दिवस पर मंगलवार को जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय के तत्वाधान में रन फॉर झारखंड का आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारंभ डीडीसी आशीष अग्रवाल ने किया। दौड़ पटेल चौक से प्रारंभ होकर अनुमंडल कार्यालय तक समाप्त हुआ।

कार्यक्रम के दौरान डीडीसी आशीष अग्रवाल ने सर्वप्रथम सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जीवन में खेल का अपना एक अलग महत्व होता है। खेल व शारिरिक गतिविधि से न केवल शारीरिक विकास, बल्कि मानसिक विकास भी होता है। मौके पर उन्होंने सभी से नियमित रूप से खेल व शारिरिक गतिविधियों में अपना समय देने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत, जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम, सीओ रमेश रविदास सहित बड़ी संख्या में रामगढ़ जिले के विभिन्न स्कूल के छात्र शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया। पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान सिद्ध कुमार, द्वितीय स्थान सूरज नायक, तृतीय स्थान पर आशीष गोरई रहे। महिला में प्रथम स्थान श्रद्धा कुमारी, द्वितीय स्थान अंजू कुमारी एवं तृतीय स्थान नंदनी कुमारी ने प्राप्त किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *