रांची के रातु थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक, दहशत में लोग

Ranchi : रातु थाना क्षेत्र के मेरियाटांड में सुबह दो जंगली हाथी घुसने से इलाके मे अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया है। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में हाथियों के घुसने से लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए हैं, लेकिन डर के कारण कोई

रांची के रातु थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक, दहशत में लोग
Advertisement

Ranchi : रातु थाना क्षेत्र के मेरियाटांड में सुबह दो जंगली हाथी घुसने से इलाके मे अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया है। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में हाथियों के घुसने से लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए हैं, लेकिन डर के कारण कोई भी उनके पास जाने की हिम्मत नहीं कर रहा है।

हाथियों के दस्तक देने के बाद इलाके के लोग घबराए हुए हैं, खासकर पुराने कोल्ड स्टोरेज के पास। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। जिसके बाद विभाग की टीम हाथियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कोशिश कर रही है। वन विभाग और प्रशासन की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके और हाथियों को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित स्थान पर भेजा जा सके। वे भीड़ न लगाएं और सतर्कता बरतें, ताकि हाथियों के इलाके में और अधिक घुसने से रोका जा सके। इस क्षेत्र में पहले भी हाथियों की आवाजाही देखी गयी है। जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गयी है।

वन विभाग और प्रशासन की लोगों से अपील

प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे हाथियों के आसपास भीड़ न लगाएं , ताकि हाथियों के इलाके में और अधिक घुसने से रोका जा सके। इस क्षेत्र में पहले भी हाथियों की आवाजाही देखी गई है। जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *