मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बार्सिलोना में प्रवासी भारतीय व्यवसायियों और विशेषज्ञों से की मुलाकात

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड में निवेश को आकर्षित करने के लिए स्पेन और स्वीडन की यात्रा पर हैं। उन्होंने स्पेन के बार्सिलोना में कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं और झारखण्ड में निवेश की संभावनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान झारखंड सरकार को

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बार्सिलोना में प्रवासी भारतीय व्यवसायियों और विशेषज्ञों से की मुलाकात
Advertisement

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड में निवेश को आकर्षित करने के लिए स्पेन और स्वीडन की यात्रा पर हैं। उन्होंने स्पेन के बार्सिलोना में कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं और झारखण्ड में निवेश की संभावनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान झारखंड सरकार को आरसीडी एसपेनियोल फुटबॉल क्लब ने खेल विकास, विशेषकर फुटबॉल कोचों के प्रशिक्षण के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने का प्रस्ताव दिया है। यह सहयोग बार्सिलोना के उत्कृष्ट खेल इकोसिस्टम, झारखंड में खेल खास कर फुटबॉल के विकास को बढ़ावा देगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बार्सिलोना में प्रवासी भारतीय व्यवसायियों और विशेषज्ञों से की मुलाकात
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बार्सिलोना में प्रवासी भारतीय व्यवसायियों और विशेषज्ञों से की मुलाकात

Also Read : पृथ्वी दिवस पर चिरंजीव कॉन्सेप्ट स्कूल में बच्चों ने दिखाई पर्यावरणीय चेतना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने स्पेन के बार्सिलोना में प्रवासी भारतीय व्यवसायियों और प्रतिष्ठित विशेषज्ञों से मुलाकात की। इस दौरान स्टार्टअप मेंटरशिप, क्लीन एनर्जी, पर्यावरणीय स्थिरता, सप्लाई चेन, बायो-फार्मास्यूटिकल्स, खेल विपणन, क्रिकेट टीम ओनरशिप, डीप-टेक बी2बी मार्केटिंग, लीगल, डेंटिस्ट्री और मेडटेक जैसे विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने उद्यमिता, नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सुझाव दिए और झारखंड में एक जीवंत स्टार्टअप ईकोसिस्टम के निर्माण में सहयोग देने की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को झारखंड आने और राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया है।

मुख्यमंत्री ने टेस्ला ग्रुप एएस (चेकोस्लोवाकिया) के सीईओ एवं सह-संस्थापक डुशान लिचार्डस से भी भेंट की। उन्होंने झारखंड में एक गीगा फैक्टरी स्थापित करने का प्रस्ताव दिया, जो वाणिज्यिक और औद्योगिक बैटरी भंडारण उत्पादों के असेंबली पर केंद्रित होगी। यह संयंत्र नवीकरणीय ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में कंपनी के रोमानिया के ब्रेइला में किए गए निवेश के समान होगा।

प्रतिनिधिमंडल ने सुझाव दिया कि झारखंड में स्टार्टअप्स और उनके मेंटर्स का मैपिंग किया जाए और उन्हें वैश्विक इनक्यूबेटरों से जोड़ा जाए। खाद्य प्रसंस्करण, विशेष रूप से झारखंड के कटहल और टमाटर जैसे उत्पादों के मूल्यवर्धित प्रसंस्करण में निवेश की संभावनाएं तलाशने का सुझाव दिया गया। इसके अतिरिक्त पारंपरिक चिकित्सा (होड़ोपैथी), अनुसंधान और विकास, फार्मास्युटिकल, मेडटेक तथा बायोटेक में अनुसंधान जैसे विषय शामिल रहे।

मौके पर मुख्यमंत्री सोरेने ने आश्वस्त किया कि स्पेनिश कंपनियों के साथ सतत संवाद, बैठकें और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि सहयोग की दिशा में ठोस प्रगति हो सके। राज्य सरकार प्राप्त सुझावों को नीतियों के मूल्यांकन और अद्यतन करते समय ध्यान में रखेगी। उन्होंने यह भी बताया कि झारखंड ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में उल्लेखनीय प्रगति की है और निवेश को शीघ्र और सहज रूप से धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.