पृथ्वी दिवस पर चिरंजीव कॉन्सेप्ट स्कूल में बच्चों ने दिखाई पर्यावरणीय चेतना

Ranchi : पृथ्वी दिवस के मौके पर कांके के होकर स्थित चिरंजीव कॉन्सेप्ट स्कूल में मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह और सृजनात्मकता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में

पृथ्वी दिवस पर चिरंजीव कॉन्सेप्ट स्कूल में बच्चों ने दिखाई पर्यावरणीय चेतना
Advertisement

Ranchi : पृथ्वी दिवस के मौके पर कांके के होकर स्थित चिरंजीव कॉन्सेप्ट स्कूल में मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह और सृजनात्मकता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में पृथ्वी को बचाने की सामूहिक शपथ के साथ हुई।

Also Read : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बार्सिलोना में प्रवासी भारतीय व्यवसायियों और विशेषज्ञों से की मुलाकात

पृथ्वी दिवस पर चिरंजीव कॉन्सेप्ट स्कूल में बच्चों ने दिखाई पर्यावरणीय चेतना
पृथ्वी दिवस पर चिरंजीव कॉन्सेप्ट स्कूल में बच्चों ने दिखाई पर्यावरणीय चेतना

इस अवसर पर विद्यालय के सभी वर्गों के बच्चों ने भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों—चित्र, कविता, नाटक और पोस्टर—के माध्यम से धरती के प्रति अपने समर्पण और जागरूकता को उजागर किया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण: 

  • चित्रकला प्रतियोगिता में नन्हे कलाकारों ने पृथ्वी, जल, वृक्ष और वन्यजीवों को रंगों के माध्यम से जीवंत किया।
  • कक्षा 8 की छात्रा ने अपनी भावनात्मक कविता ‘धरती है तो हम हैं’ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
  • कक्षा 10 के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक ‘मत काटो मुझे’ के जरिए पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर करारा व्यंग्य प्रस्तुत किया।
  • कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेकर प्रकृति के प्रति अपना दायित्व निभाया।
  • कक्षा 5 और 6 के छात्रों ने स्लोगन और पोस्टर बनाकर पर्यावरण जागरूकता का संदेश फैलाया।

कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों ने ओपन माइक प्रतियोगिता में अपने विचारों को साझा किया।
बच्चों ने घर से सूखे फलों के बीज लाकर सीड बॉल्स बनाए, जिनका उपयोग भविष्य में वृक्षारोपण के लिए किया जाएगा।
विद्यालय की उप निदेशक एस के सिन्हा और प्राचार्या श्वेता त्रिपाठी ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें “धरती के सजग प्रहरी” बनने के लिए प्रेरित किया।

यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम न होकर एक प्रेरणादायक प्रयास था। जिसने नन्हे मनों में धरती के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को गहराई से जागृत किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.