मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नेमरा गांव में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, जनता से की मुलाकात और सुनीं समस्याएं

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को अपने पैतृक गांव नेमरा में स्मृति शेष- दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि और संवेदना प्रकट करने वालों का तांता दिनभर लगा रहा। पूरे राज्य के कोने-कोने से हजारों की संख्या में लोग मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नेमरा गांव में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, जनता से की मुलाकात और सुनीं समस्याएं
Advertisement

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को अपने पैतृक गांव नेमरा में स्मृति शेष- दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि और संवेदना प्रकट करने वालों का तांता दिनभर लगा रहा। पूरे राज्य के कोने-कोने से हजारों की संख्या में लोग मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलने पहुंचे। ग्रामीण, किसान, महिलाएं, युवा, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष, त्याग तथा जनसेवा के अमूल्य योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं, समाधान का दिया भरोसा

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने न केवल लोगों की सांत्वना स्वीकार की, बल्कि उनसे विस्तार से संवाद भी किया। उन्होंने ग्रामीणों और प्रतिनिधियों की समस्याओं ,स्थानीय विकास कार्यों से जुड़ी जरूरतों और शासन  – प्रशासन से  संबंधित मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल कार्रवाई हेतु निदेशित किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कई मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि आम लोगों की हर जायज़ समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीणों और आम नागरिकों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि गुरुजी की विचारधारा के अनुरूप जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

मुलाकात के दौरान लोगों ने भावुक होकर कहा कि गुरुजी ने अपने जीवन को सदैव समाज और राज्य की सेवा के लिए समर्पित किया। उनकी सादगी, ईमानदारी और संघर्षशीलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। मुख्यमंत्री ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुजी के दिखाए गए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि गुरुजी के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास करती रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.