मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 31 को पलामू आयेंगे, पांच हजार युवाओं को देंगे ऑफर लेटर

Palamu : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 31 अक्टूबर को मेदिनीनगर के पुलिस लाइन स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बेरोजगार युवाओं को ऑफर लेटर देंगे। इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजन कराने को लेकर उपायुक्त शशि रंजन सक्रिय है। इसी के निमित उन्होंने गुरुवार को समाहरणालय के सभागार

Advertisement

Palamu : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 31 अक्टूबर को मेदिनीनगर के पुलिस लाइन स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बेरोजगार युवाओं को ऑफर लेटर देंगे। इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजन कराने को लेकर उपायुक्त शशि रंजन सक्रिय है। इसी के निमित उन्होंने गुरुवार को समाहरणालय के सभागार में जिला स्तरीय विभिन्न पदाधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने सभी पदाधिकारी को अलग-अलग टास्क सौंपा।

इन स्कूलों के क्लास एक से आठ तक की बदलेगी किताबें

31 अक्टूबर के दिन मुख्यमंत्री पलामू प्रमंडल अंतर्गत कौशल विकास के तहत चार हज़ार से अधिक युवाओं को ऑफर लेटर सौंपेंगे, वहीं नियोजन विभाग के तहत 600 से अधिक युवाओं को ऑफर लेटर दिया जायेगा। उन्होंने भवन निर्माण के अभियंता को स्टेज की गुणवत्ता व चिंयाकी हेलीपैड पर आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। नगर आयुक्त को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से सभी तैयारी को फुल प्रूफ करने को लेकर संबंधितों को निर्देश दिये। उन्होंने रुट लाइनिंग, सेफ हाउस, ट्रैफिक मैनेजमेंट, क्राउड मैनेजमेंट, वाहन पार्किंग, विधि-व्यवस्था सहित अन्य बिंदु पर विभिन्न निर्देश दिये।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *