CM ने चौथे SAFF सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का उद्घाटन किया

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को मोराबादी स्थित बिर्सा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित चौथे SAFF सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि लंबे समय के बाद झारखंड राज्य को यह गौरव प्राप्त हुआ

सीएम ने चौथे SAFF सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का उद्घाटन किया
Advertisement

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को मोराबादी स्थित बिर्सा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित चौथे SAFF सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का औपचारिक उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि लंबे समय के बाद झारखंड राज्य को यह गौरव प्राप्त हुआ है कि वह चौथे SAFF सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 की मेजबानी कर रहा है। यह हमारे राज्य के लिए गर्व और सम्मान की बात है। इस प्रतियोगिता में भारत, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका सहित विभिन्न दक्षिण एशियाई देशों के एथलीट भाग ले रहे हैं। इस चैंपियनशिप की सफलता राज्य की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को और बढ़ाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के युवा खेलों के प्रति उत्साह और समर्पण दिखा रहे हैं। राज्य के खिलाड़ी क्रिकेट, हॉकी, तीरंदाजी और अन्य खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में देश के सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए हमें स्टेडियम में उपस्थित रहना चाहिए। हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन से झारखंड और देश का मान बढ़ाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन निरंतर जारी रहेगा। उद्घाटन अवसर पर भाग लेने वाले बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका के खिलाड़ियों का झारखंड की समृद्ध कला, संस्कृति और लोक नृत्य के माध्यम से स्वागत और अभिनंदन किया गया।

उन्होंने एथलेटिक्स फेडरेशन और राज्य सरकार के उत्कृष्ट समन्वय के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि बेहतर खेल अवसंरचना का उपयोग कर राज्य में खेलों के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर खेल मंत्री सुधिव्य कुमार, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक श्वेता सिंह, विधायक सुरेश बैठा, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री बहादुर सिंह सागू, पद्मश्री पुरस्कार विजेता पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कृष्णा पूनिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *