झारखंड में बढ़ी ठंड, रांची में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री पर पहुंचा

Ranchi : झारखंड में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। राजधानी रांची समेत सभी 24 जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और न्यूनतम तापमान तेजी से गिर रहा है। बुधवार को रांची में न्यूनतम तापमान दो डिग्री की गिरावट के साथ 11.1

झारखंड में 30 नवंबर तक बादल, फिर बढ़ेगी ठंड

Ranchi : झारखंड में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। राजधानी रांची समेत सभी 24 जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और न्यूनतम तापमान तेजी से गिर रहा है।

बुधवार को रांची में न्यूनतम तापमान दो डिग्री की गिरावट के साथ 11.1 डिग्री से घटकर 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में तापमान 13.5 से घटकर 11.6 डिग्री, डालटेनगंज में 10.2 से 8.2 डिग्री, बोकारो में 13.8 से 9.1 डिग्री और चाईबासा में 13.8 से घटकर 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

राज्यभर में दिनभर पछुआ हवाएं चलने से ठंड का असर और तेज हो गया। सर्द हवा और कनकनी के कारण लोग सुबह से ही स्वेटर, जैकेट, मफलर, टोपी और दस्ताने पहनकर बाहर निकले। बढ़ती ठंड के कारण बच्चों को स्कूल जाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पिछले 24 घंटे में राज्य का सबसे कम तापमान खूंटी में 6.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री, जमशेदपुर में 28.2 डिग्री, डालटेनगंज में 28.4 डिग्री, बोकारो में 24.5 डिग्री और चाईबासा में 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.