डुमरी विधानसभा उपचुनाव जीतने पर कांग्रेस ने मनाया जश्न

Ranchi। डुमरी विधानसभा उपचुनाव में आईएनडीआई गठबंधन को विजयी होने पर शुक्रवार को कांग्रेस भवन, रांची में जीत का जश्न मनाया गया। कांग्रेस नेताओं ने पटाखा फोड एवं एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी। पांच वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को

कांग्रेस ने मनाया जश्न
Advertisement

Ranchi। डुमरी विधानसभा उपचुनाव में आईएनडीआई गठबंधन को विजयी होने पर शुक्रवार को कांग्रेस भवन, रांची में जीत का जश्न मनाया गया। कांग्रेस नेताओं ने पटाखा फोड एवं एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी।

पांच वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 25 वर्ष कारावास की सजा और जुर्माना

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यह जीत झारखंड की दशा और दिशा तय कर दी है। उन्होंने कहा कि डुमरी की जनता ने इंडिया गठबंधन को वोट कर एनडीए गठबंधन को नकारने का काम किया है। महागठबंधन सरकार की ओर से लगातार चलाये जा रहे विकास कार्यों पर यह मुहर है और यह बताने का भी काम किया है कि हर साजिश, हर षड्यंत्र अपना ले भाजपा लेकिन आखिर में जीत सत्य की होती है। डुमरी की जनता के प्रति आभार। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय जगरनाथ महतो के अधूरे सपनें को अब उनकी धर्मपत्नी बेबी देवी आगे ले जाने का काम करेगी। सदन के पटल पर महिलाओं की सम्मान की बात, युवाओं की बात बुर्जुगों की बात और राज्य के विकास की बात प्रखर रूप से गुंजेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *