चीन की ओर से जारी किए गए नक्शे पर कांग्रेस ने जताया विरोध

नई दिल्ली। कांग्रेस ने चीन की ओर से जारी किए गए नए नक्शे पर विरोध जताया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन पूर्णरूप से भारत का हिस्सा है। चीन की ओर से जारी किया

कांग्रेस ने जताया विरोध
Advertisement

नई दिल्ली। कांग्रेस ने चीन की ओर से जारी किए गए नए नक्शे पर विरोध जताया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन पूर्णरूप से भारत का हिस्सा है। चीन की ओर से जारी किया गया ऐसा कोई नक्शा हमें स्वीकार नहीं जो हमारी अखंडता के खिलाफ हो।

https://twitter.com/kharge/status/1696439557573792239

खड़गे ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भारत के क्षेत्रों के ऐसे किसी भी अवैध प्रतिनिधित्व या नाम बदलने पर कड़ी आपत्ति जताती है। हम चीन सहित अपने पड़ोसियों के साथ शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व चाहते हैं और एलएसी पर शांति चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें : – जानें रक्षाबंधन पर्व मनाने का कब है शुभ मुहूर्त !

कांग्रेस की ओर से जारी एक अन्य ट्वीट में चीन के मुद्दे को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा गया। कांग्रेस ने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से चार दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात हुई। भारत सरकार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को लेकर सख्त लहजे में चीन से बात की है। इस मुलाकात के बाद अब चीन ने एक नक्शा जारी किया है। जिसमें वह अरुणाचल और अक्साई चिन को अपना हिस्सा बता रहा है।

कांग्रेस ने पीएम मोदी से सवाल पूछा है कि यह कैसा सख्त लहजा है कि चीन अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा?

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.