रांची। होली में सात, आठ और नौ मार्च कूरियर सेवा पूरी तरह बंद रहेगी। एसोसिएशन के प्रेम मित्तल ने बताया कि यह निर्णय झारखंड कूरियर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया है।
होली को लेकर कूरियर सेवाओं पर विचार-विमर्श करते हुए तीन दिनों तक सेवा बंद रखने पर सहमति बनी है। एसोसिएशन के सचिव प्रदीप राजगढ़िया ने बताया कि बेहतर कूरियर सेवाएं उपलब्ध कराने के उपायों और आने वाली बाधाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




