अपराध पर शिकंजा, सड़कों पर पुलिस का पहरा

बुढ़मू और ठाकुरगांव में सघन वाहन जांच अभियान, बिना हेलमेट व कागजात वाले वाहनों पर कार्रवाई मुकेश रंजन Ranchi : आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बुढ़मू पुलिस ने रविवार को सघन

अपराध पर शिकंजा, सड़कों पर पुलिस का पहरा
Advertisement
  • बुढ़मू और ठाकुरगांव में सघन वाहन जांच अभियान, बिना हेलमेट व कागजात वाले वाहनों पर कार्रवाई

मुकेश रंजन
Ranchi : आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बुढ़मू पुलिस ने रविवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी नवीन कुमार के नेतृत्व में चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप रहा।

पुलिस टीम ने चारपहिया, दोपहिया सहित विभिन्न वाहनों को रोककर उनके चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के मूल कागजात और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट तथा आवश्यक कागजात के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। कई वाहनों को पुलिस ने जब्त भी किया।

पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने तथा वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की। पुलिस का कहना है कि पर्व-त्योहार के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में निगरानी और जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ठाकुरगांव में भी पुलिस ने कसा शिकंजा

अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ठाकुरगांव पुलिस ने भी रविवार को बैंक मोड़ और ईटेहे मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर आवश्यक कागजात और यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की गई।

पुलिस के लगातार वाहन जांच अभियान से असामाजिक तत्वों पर निगरानी बढ़ी है। वहीं, पुलिस ने स्पष्ट किया कि पर्व-त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *