जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में कोडरमा के CRPF जवान सुजीत सिंह शहीद

New Delhi : जम्मू-कश्मीर में बुधवार देर रात हुए आतंकी हमले में झारखंड के कोडरमा जिले का बहादुर जवान सुजीत सिंह (27) शहीद हो गया। वह CRPF में तैनात थे और मरकच्चो प्रखंड के देवीपुर गांव के निवासी थे। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बलों और

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में कोडरमा के CRPF जवान सुजीत सिंह शहीद

New Delhi : जम्मू-कश्मीर में बुधवार देर रात हुए आतंकी हमले में झारखंड के कोडरमा जिले का बहादुर जवान सुजीत सिंह (27) शहीद हो गया। वह CRPF में तैनात थे और मरकच्चो प्रखंड के देवीपुर गांव के निवासी थे।

सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के दौरान सुजीत सिंह ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

शहादत की खबर मिलते ही देवीपुर गांव और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि स्थानीय लोग शहीद सुजीत के वीरता भरे योगदान को सलाम कर रहे हैं।

जवान का पार्थिव शरीर आज शाम तक उनके पैतृक गांव पहुंचाया जाएगा। जिला प्रशासन ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.