ACB छापेमारी: विनय सिंह की पत्नी की तलाश में दिल्ली में बड़ा एक्शन

Ranchi/ New Delhi : झारखंड में बहुचर्चित भूमि घोटाले के आरोपी और नेक्सजेन ऑटोमोबाइल कंपनी के मालिक विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश में ACB ने दिल्ली में बड़ा एक्शन लिया।मंगलवार तड़के सुबह 4 बजे, एसीबी की टीम ने वसंत विहार स्थित केंद्र

ACB छापेमारी: विनय सिंह की पत्नी की तलाश में दिल्ली में बड़ा एक्शन
Advertisement

Ranchi/ New Delhi : झारखंड में बहुचर्चित भूमि घोटाले के आरोपी और नेक्सजेन ऑटोमोबाइल कंपनी के मालिक विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश में ACB ने दिल्ली में बड़ा एक्शन लिया।
मंगलवार तड़के सुबह 4 बजे, एसीबी की टीम ने वसंत विहार स्थित केंद्र सरकार के एक संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी के सरकारी आवास पर छापेमारी की।

छापेमारी से कुछ मिनट पहले ही स्निग्धा सिंह वहां से निकल गई, जबकि टीम ने उनके बेटे सनत कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

🔹 डिजिटल निगरानी से मिला लोकेशन

ACB की तकनीकी सेल कई दिनों से स्निग्धा सिंह की डिजिटल लोकेशन और गतिविधियों पर नजर रख रही थी।
डिजिटल फुटप्रिंट के आधार पर पता चला कि वह दिल्ली के वसंत विहार स्थित सरकारी आवास पर ठहरी हुई हैं। इसके बाद टीम को तुरंत दिल्ली भेजा गया।

🔹 बेटे ने दी कई संपत्तियों की जानकारी

पूछताछ में सनत सिंह ने—

  • विनय सिंह

  • विनय चौबे

  • और अपनी मां स्निग्धा सिंह
    की चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा दिया है।

एसीबी के अनुसार, ये जानकारी जांच के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

🔹 वसंत विहार में नई संपत्तियों का खुलासा

छापेमारी के दौरान एसीबी ने कई डिजिटल उपकरण जब्त किए, जिनकी जांच की जा रही है।
तलाशी में टीम को दिल्ली के वसंत विहार में C-24 नामक महंगी संपत्ति खरीदे जाने की जानकारी मिली है।
एसीबी को शक है कि इस संपत्ति का इस्तेमाल बेनामी लेन-देन और गैरकानूनी गतिविधियों को छिपाने के लिए किया गया था।

एसीबी टीम अब इस पूरे नेटवर्क और संपत्ति की कड़ियों को खंगालने में जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *