कच्चा तेल 91 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

crअंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में क्रूड ऑयल का भाव एक डॉलर प्रति बैरल लुढ़ककर 91 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों

Advertisement

crअंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में क्रूड ऑयल का भाव एक डॉलर प्रति बैरल लुढ़ककर 91 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका हुआ है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल का भाव एक फीसदी की गिरावट के साथ 91 डॉलर प्रति बैरल पर है। शुरुआती कारोबार में आज ब्रेंट क्रूड 90.45 फीसदी पर कारोबार कर रहा है, जबकि वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 82.49 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। गौरतलब है कि देश में तेल के दाम करीब पिछले चार महीने से ज्यादा समय से स्थिर है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *