कच्चा तेल 93 डॉलर प्रति बैरल के पार, पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती की खबरों के बाद इसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। कच्चा तेल का भाव उछलकर 93 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस

Advertisement

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती की खबरों के बाद इसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। कच्चा तेल का भाव उछलकर 93 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये पर टिका रहा। मुंबई में पेट्रोल का भाव 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ओपेक प्लस देशों के उत्पादन में कटौती के फैसले और अमेरिकी राष्ट्रपति के अपने स्ट्रैटजिक पेट्रोलियम रिजर्व से 1.5 करोड़ बैरल तेल बेचने की जानकारी देने के बावजूद आज शुरुआती कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूट 93.06 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 86.79 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

बता दें कि रूस-यूक्रेन जंग के बाद कच्चा तेल 139 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया था, लेकिन हाल में इसकी कीमत घटकर 85 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.