आदिवासी गांवों में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने का फैसला स्वागतयोग्य : बाबूलाल मरांडी

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के आदिवासी गांवों में नये आंगनबाड़ी केंद्र खोलने के फैसले को स्वागतयोग्य बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर शुक्रवार को लिखा कि केंद्र सरकार की पीएम जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के

Advertisement

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के आदिवासी गांवों में नये आंगनबाड़ी केंद्र खोलने के फैसले को स्वागतयोग्य बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर शुक्रवार को लिखा कि केंद्र सरकार की पीएम जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत झारखंड के आदिवासी गांवों में 1,220 नये आंगनबाड़ी केंद्र खोलने का फैसला स्वागतयोग्य है। इससे आदिवासी समाज के विकास और पोषण में काफी सुधार होगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने तारीफ करते हुए कहा कि यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनायेगा और ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नये मौके प्रदान करेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की नियुक्ति से महिलाओं का सशक्तिकरण भी होगा। केंद्र सरकार का यह निर्णय ‘सबका साथ, सबका विकास’ के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो झारखंड के आदिवासी समुदाय के उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *