कांके में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में श्रद्धांजलि सभा, दोषियों को कड़ी सज़ा देने की मांग

Ranchi : कांके ब्लॉक चौक, अरसंडे में स्थानीय सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने एकजुट होकर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दर्दनाक घटना के विरोध में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में

कांके में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में श्रद्धांजलि सभा, दोषियों को कड़ी सज़ा देने की मांग
Advertisement

Ranchi : कांके ब्लॉक चौक, अरसंडे में  स्थानीय सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने एकजुट होकर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दर्दनाक घटना के विरोध में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों लोग शामिल हुए और एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Also Read : डॉ. अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का आयोजन, कांग्रेस पर कटाक्ष

सभा में उपस्थित लोगों ने केंद्र सरकार से मांग की कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमा उरांव उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, यह हमला सिर्फ निर्दोष पर्यटकों पर नहीं, बल्कि पूरे देश की आत्मा पर हमला है। अब समय आ गया है कि आतंकवादियों को उनकी भाषा में जवाब दिया जाए। हम सरकार से आग्रह करते हैं कि दोषियों को मौत की सज़ा दी जाए और देश की सुरक्षा व्यवस्था को और मज़बूत किया जाए। श्री सोमा ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरे समाज को एकजुट होकर खड़ा होना होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे एकजुट होकर शांति और एकता बनाए रखें।

कार्यक्रम में चंद्रदीप कुमार ,नीरज यादव, राम सिंह, मनोज, गौतम, संदीप, काजू, रमन, रतन, अमित, अंकित, सोनू, रोशन, अर्जुन, सुकरा, मोहन, राजेश, चंदन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और आतंकवाद के खिलाफ संकल्प लिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *