राजा हत्याकांड में नया मोड़, सोनम उगलेगी कई और राज

Indore/ Shillong : मेघालय में हनीमून पर गए इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या का मामला अब नया मोड़ लेता दिख रहा है। मामले में गिरफ्तार की गई पत्नी सोनम रघुवंशी अब इस हत्याकांड की असली मास्टरमाइंड के रूप में उभरती नजर आ रही है।

राजा हत्याकांड में नया मोड़, सोनम उगलेगी कई और राज
Advertisement

Indore/ Shillong : मेघालय में हनीमून पर गए इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या का मामला अब नया मोड़ लेता दिख रहा है। मामले में गिरफ्तार की गई पत्नी सोनम रघुवंशी अब इस हत्याकांड की असली मास्टरमाइंड के रूप में उभरती नजर आ रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो सोनम के राज अभी पूरी तरह सामने नहीं आए हैं और आगे पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Also Read : रांची फ्लाईओवर पर अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने दिए कार्रवाई के निर्देश

शुरुआती जांच में यह माना जा रहा था कि सोनम के साथ गिरफ्तार राज कुशवाहा इस हत्या का प्रमुख साजिशकर्ता है और वह सोनम का प्रेमी भी है। लेकिन हालिया जांच और पुलिस सूत्रों की मानें तो अब यह शक गहराता जा रहा है कि राज इस खेल में केवल एक मोहरा था, और असली दिमाग सोनम का था।

पुलिस का यह भी मानना है कि सोनम किसी तीसरे व्यक्ति के साथ भागने की योजना में थी, और इस बड़े प्लान से राज पूरी तरह अनजान था। उसने सिर्फ सोनम की बातों में आकर उसकी मदद की। अब तक की पूछताछ में यह सामने आया है कि सोनम ने राज को प्यार का झांसा दिया, जबकि अन्य लोगों को पैसों का लालच देकर अपने मकसद के लिए इस्तेमाल किया।

शिलॉन्ग पुलिस अब आरोपियों को लेकर घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएट करने की तैयारी में है ताकि पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें। साथ ही, पुलिस सोनम को इंदौर भी लाने की योजना बना रही है, जहां हत्या के बाद वह रुकी थी और संभवतः किसी से मिली भी थी। इन पहलुओं की जांच से कई नए तथ्य उजागर हो सकते हैं।

बुधवार को पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर आई कि सोनम ने पुख्ता सबूतों को देखकर अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हालांकि अब भी सबसे बड़ा सवाल यही है कि हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी और वह “तीसरा शख्स” कौन है, जिसके लिए सोनम ने यह खौफनाक कदम उठाया?

गौरतलब है कि सोनम और राज के बीच कथित प्रेम संबंध पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सोनम के परिवार और उनकी कंपनी के सहकर्मी दावा कर रहे हैं कि दोनों के बीच भाई-बहन जैसा रिश्ता था। यदि ऐसा था, तो सोनम ने आखिर किसके लिए अपने पति राजा की हत्या की? यह सवाल अब जांच के केंद्र में है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *