रिलीज हुआ ‘डॉन-3’ का टीजर

निर्देशक-निर्माता फरहान अख्तर ने ‘डॉन-3’ फिल्म का टीजर शेयर कर लीड एक्टर की झलक शेयर कर दी है। इस समय ऐसी खबरें थीं कि शाहरुख खान फिल्म में डॉन के किरदार में नजर नहीं आएंगे, जो आखिरकार सच साबित हो गई है। फिल्म में रणवीर

Advertisement

निर्देशक-निर्माता फरहान अख्तर ने ‘डॉन-3’ फिल्म का टीजर शेयर कर लीड एक्टर की झलक शेयर कर दी है। इस समय ऐसी खबरें थीं कि शाहरुख खान फिल्म में डॉन के किरदार में नजर नहीं आएंगे, जो आखिरकार सच साबित हो गई है। फिल्म में रणवीर सिंह ‘डॉन’ का किरदार निभाएंगे।

इसे भी पढ़ें : – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्व आदिवासी दिवस की दी शुभकामनाएं

अब इस नए डॉन का इंतजार सिर्फ 11 देशों की पुलिस को ही नहीं, बल्कि करोड़ों फैंस को भी है। इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी के पार्ट 3 का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। फरहान अख्तर ने अपने आधिकारिक Social Media अकाउंट पर ‘डॉन-3’ का टीजर जारी किया है। इसके साथ ही यह साफ हो गया है कि फिल्म में रणवीर सिंह ‘डॉन’ का किरदार निभाएंगे। इस टीजर में कमाल के डायलॉग सुनने को मिले हैं। रणवीर सिंह ने ‘डॉन’ का आइकॉनिक डायलॉग भी अपने दमदार अंदाज में बोला है। किसी ने नहीं सोचा था कि इस फिल्म में शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार की जगह कोई और ले सकता है।

फिल्म ‘डॉन’ पहली बार 1978 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उस वक्त के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद फरहान अख्तर ने 2006 और 2011 में शाहरुख खान के साथ ‘डॉन’ के 2 सीक्वल बनाए। अब फरहान अख्तर ‘डॉन’ के रूप में दर्शकों के सामने एक नया चेहरा लेकर आएंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *